पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • पारायण कार्यक्रम में शामिल हो रहे श्रद्धालु

पारायण कार्यक्रम में शामिल हो रहे श्रद्धालु

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
पारायण कार्यक्रम में शामिल हो रहे श्रद्धालु

निज संवाददाता | नसरुल्लागंज

नगरके खेड़ापति हनुमान मंदिर पर पिछले 52 वर्षों से नौवां पारायण कार्यक्रम चल रहा है। यह कार्यक्रम 1962 में अष्टग्रह योग बनने पर नगर के श्रद्धालुओं द्वारा आरंभ किया गया था। इस वर्ष 52 वर्ष पूर्ण होने जा रहे हैं। नवरात्र पर्व के शुरु होते ही नगर के यजमानों द्वारा नवरात्र के प्रथम दिन खेड़ापति हनुमान मंदिर पर सुबह 11 बजे से शक्ति दायनी मां विजयासन देवी की आराधना के साथ ही पूजा पाठ कर रामायण पाठ की शुरुआत की गई। प्रथम दिन नगर के आनंद तिवारी द्वारा विशाल भंडारे का आयोजन कर महाआरती कर प्रसादी का वितरण किया गया। बजरंग कुटी पर पूरे नवरात्र में 9 दिनों तक नगर के 9 यजमानों द्वारा खेड़ापति हनुमान की महाआरती कर विशेष भंडारा रखा गया है। नगर में आने वाले साधु संतों परिक्रमावासियों के लिए भी विशेष व्यवस्थाएं की गई हैं।