पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • करोड़ों वसूलने काटे कनेक्शन

करोड़ों वसूलने काटे कनेक्शन

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
{विद्युत पंप उपभोक्ताओं पर 3 करोड़ घरेलू उपभोक्ताओं से वसूलना है 7 करोड़ की राशि

निजसंवाददाता | नसरुल्लागंज

नसरुल्लागंजविद्युत वितरण कंपनी को उपभोक्ताओं से करोड़ों रुपए की बकाया राशि वसूल करना है लेकिन इसमें सख्ती नहीं बरती जा रही है। उपभोक्ताओं द्वारा तय समय सीमा में बिल जमा नहीं करने पर उनके विद्युत कनेक्शन भी काटे जो रहे हैं। यह कार्रवाई नसरुल्लागंज के अलावा रेहटी लाड़कुई में की जा रही है, जिसके चलते पंप उपभोक्ताओं में हड़कंप की स्थिति बनी हुई है।

विद्युत वितरण कंपनी के कार्यपालन यंत्री डीबी ठाकरे ने बताया कि मध्यप्रदेश शासन ऊर्जा विभाग के महाप्रबंधक के आदेशानुसार अप्रैल 2014 में नसरुल्लागंज, रेहटी लाड़कुई डिवीजन के तहत आने वाले पंजीकृत 6 हजार 467 पंप उपभोक्ताओं से 4 करोड़ 37 लाख रुपए विद्युत बिल के बकाया होने पर उन्हें नोटिस थमाए गए थे, जिनमें से 1573 उपभोक्ताओं द्वारा 1 करोड़ 9 लाख 38 हजार रुपए की वसूली की गई। शेष बकाया 3 करोड़ 31 लाख 99 हजार रुपए की वसूली के लिए विभाग एक बार दोबारा पंप उपभोक्ताओं पर कार्रवाई कर रहा है।

वसूलीनहीं होने पर काटे जाएंगे 389 कनेक्शन : विद्युतवितरण कंपनी को आगामी 30 सितंबर तक 389 पंप उपभोक्ताओं से 1 करोड़ से अधिक की राशि वसूलना है। यदि पंप उपभोक्ताओं द्वारा तय सीमा में अपने विद्युत बिलों का भुगतान नहीं किया गया तो 30 सिंतबर के बाद विभाग द्वारा 389 पंप उपभोक्ताओं के पंप कनेक्शन पूर्णत: बंद कर दिए जाएंगे, जो कि राशि जमा होने पर ही चालू किए जा सकेंगे।

186ट्रांसफार्मर किए बंद : बीते23 सिंतबर तक तीनों डिवीजन के तहत आने वाले उपभोक्ताओं से 49 लाख रुपए की बकाया राशि होने पर उनके 186 विद्युत ट्रांसफार्मर बंद किए जा चुके हैं। साथ ही चेतावनी दी है कि यदि समय पर भुगतान नहीं किया गया तो विभाग द्वारा कुर्की की कार्रवाई शुरु कर दी जाएगी।

घरेलूउपभोक्ताओं से भी लेना है साढ़े 7 करोड़ की बकाया राशि : विद्युतवितरण कंपनी को 6467 पंप उपभोक्ताओं को छोड़कर लगभग 24 हजार विद्युत से जुड़े घरेलू उपभोक्ताओं से 7 करोड़ 50 लाख रुपए की वसूलना है। इसके लिए विभाग द्वारा सख्ती का रुख अपना लिया गया है। अब पंप उपभोक्ताओं के साथ-साथ घरेलू उपभोक्ताओं पर भी विभाग कार्रवाई करने के लिए प्लानिंग कर रहा है।

25हजार जमा होने पर बदला जाएगा ट्रांसफार्मर : यदिप