पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • दो पटवारियों में उलझे गांव के किसान

दो पटवारियों में उलझे गांव के किसान

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
दो पटवारियों में उलझे गांव के किसान

नसरुल्लागंज |नसरुल्लागंज तहसीलके गांव सीगांव के सैकड़ों किसान इस समय दो पटवारियों के प्रभार को लेकर असमंजस की स्थिति में हैं। अपने राजस्व संबंधी कार्यों को लेकर किसान तहसील कार्यालय के चक्कर काट रहे हैं, लेकिन यह पटवारी किसानों की समस्याओं का निराकरण नहीं कर पा रहे हैं।

उल्लेखनीय है कि सीगांव में पिछले दो सालों से हल्का नंबर 20 में पदस्थ पटवारी नरेंद्र जायसवाल को दो माह पूर्व एसडीएम एचएस चौधरी द्वारा स्थानांतरित कर उनके स्थान पर अन्य हल्के के पटवारी अनिकेश शर्मा का स्थानांतरण सीगांव में कर दिया गया है। तभी से गांव के किसानों में इन दोनों ही पटवारियों को लेकर असमंजस की स्थिति पैदा हो गई है। गांव के किसान जब भी अपनी समस्या को लेकर नए पटवारी अनिकेश शर्मा के पास पहुंचते हैं तो यह किसानों से कहते हैं कि मुझे यहां का चार्ज नहीं दिया गया है। जबकि नरेंद्र पटवारी यह कहकर अपना पल्ला झाड़ लेते हैं कि मेरा तबादला हो गया है।