पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • विश्व योग दिवस मनाने का संकल्प

विश्व योग दिवस मनाने का संकल्प

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
नसरुल्लागंज | मप्रशासन द्वारा अब प्रत्येक स्कूल में बच्चों के मानसिक शारीरिक विकास के लिए योग की कक्षाएं लगाने का निर्णय लिया गया है। इसके लिए प्रत्येक स्कूल में अब एक घंटे योग की कक्षाएं लगेंगी। इसी के चलते योग शिक्षा को पाठ्यक्रम में शामिल किए जाने के फलस्वरुप प्रत्येक शाला में योग शिक्षक होंगे। योग की महत्ता एवं वैज्ञानिकता को विश्व ने जाना और माना, इसलिए विश्व के देशों में 21 जून को विश्व योग दिवस मनाने का संकल्प लिया गया है। राज्य शिक्षा केंद्र मप्र शासन के आदेश से नगर के उत्कृष्ठ विद्यालय के योग प्रशिक्षक रामनारायण चौबे द्वारा पंतजलि पीठ हरिद्वार में योग गुरु स्वामी रामदेव के सानिध्य में सात दिवस तक योग का प्रशिक्षण प्राप्त किया। उन्हें मप्र शासन स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा ब्लाक स्तरीय योग मास्टर ट्रेनर के पद पर नियुक्त किया गया है। अब चौबे ब्लाक नसरुल्लागंज के शिक्षकों को योग एवं अध्यात्म का प्रशिक्षण देंगे। श्री चौबे वर्ष 2008 से विश्व योग गुरु स्वामी रामदेव महाराज के पंतजलि योग समिति के तहसील प्रभारी शिक्षा विभाग के ब्लाक योग प्रभारी के पद पर पूर्व से नियुक्त रहते हुए उन्होंने ब्लाक के कई गांवों में योग शिविर आयोजित कर योग का प्रशिक्षण दे चुके हैं। श्री चौबे की नियुक्ति पर अनेक सामाजिक बंधुओं शिक्षकों ने उनके उज्जवल भविष्य की कामना की है।