- Hindi News
- दो गुटों में खूनी संघर्ष, 4 घायल, एक गंभीर रेफर
दो गुटों में खूनी संघर्ष, 4 घायल, एक गंभीर रेफर
मोबाइल से दी जान से मारने की धमकी
निजसंवाददाता | नसरुल्लागंज
क्षेत्रके गांव राला में दो गुटों में मोबाइल पर हुई बात को लेकर विवाद गहरा गया। इस विवाद में दोनों पक्षों द्वारा लाठी, लोहे की राड़ डंडों से मारपीट की, जिसमें चार लोग घायल हुए, वहीं एक की गंभीर हालत होने से उसे भोपाल रेफर किया गया।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार क्षेत्र के गांव राला निवासी फरियादी दिनेश पंवार ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई कि गांव के रामकृष्ण पंवार द्वारा मेरी भाभी को मोबाइल पर रोज परेशान किया जाता था। इस पर मैं जब उसे समझाने घर गया तो उसने मेरे साथ लोहे की राड से मारपीट की। इसके बाद जब घटना मेरे भाई विष्णु पिता अनोखीलाल को बताई तो हम तीनों दोबारा उसके घर गए। इसी बीच रास्ते में गांव के रामकृष्ण, केदार, महेश और एक अन्य ने हमें रास्ते में रोका और मारपीट शुरू कर दी। विवाद में विष्णु अनोखीलाल को गंभीर चोटें आईं। इसी प्रकार फरियादिया सुमन बाई प|ी रामदीन पंवार ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि मेरे भाई रामकृष्ण को दिनेश पंवार ने मोबाइल पर गालियां दीं और दिनेश, विष्णु, महेश, राधेश्याम अनोखीलाल ने मारपीट की। पुलिस क्रास मामला दर्ज कर जांच कर रही है।