पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • 15 केंद्रों पर 6064 विद्यार्थी देंगे परीक्षा, तैयारियां शुरू

15 केंद्रों पर 6064 विद्यार्थी देंगे परीक्षा, तैयारियां शुरू

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बोर्डपरीक्षाओं की तैयारियों को लेकर तकरीबन 210 से ज्यादा शिक्षकों की ड्यूटी लगाई गई है। प्रत्येक केंद्र पर एक केंद्राध्यक्ष सहायक केंद्राध्यक्ष नियुक्त किए जा रहे हैं। परीक्षा में कहीं कोई गड़बड़ी ना हो इसके लिए भी विशेष व्यवस्था की जाएगी। क्षेत्र के 14 केंद्रों पर जहां 170 शिक्षक ड्यूटी करेंगे तो वहीं प्रायवेट केंद्र पर भी 40 शिक्षक तैनात रहेंगे।

माध्यमिक शिक्षा मंडल की बाेर्ड परीक्षाओं की तैयारियां शुरू

निजसंवाददाता | नसरुल्लागंज

माध्यमिकशिक्षा मंडल बोर्ड की मार्च से बोर्ड परीक्षाएं शुरू होने जा रही हैं। इस वर्ष संपूर्ण ब्लाक के 6064 छात्र-छात्राएं परीक्षा में शामिल हो रहे हैं। कुल 15 केंद्रों पर होने वाली इस परीक्षा में कक्षा दसवीं में 3376 नियमित 487 स्वध्यायी तथा कक्षा 12वीं में 1706 नियमित 495 स्वध्यायी परीक्षार्थी शामिल होंगे। विकासखंड शिक्षा कार्यालय में इन परीक्षाओं हेतु तैयारियां चल रही हैं और इन परीक्षाओं के लिए केंद्राध्यक्ष, सहायक केंद्राध्यक्ष की नियुक्ति की तैयारी हो रही है। शिक्षा विभाग के अधिकारियों की मानें तो फरवरी के अंतिम सप्ताह में परीक्षा सामग्री का वितरण किया जाएगा।

परीक्षाके लिए 14 शासकीय एक प्रायवेट परीक्षा केंद्र बनाया

विकासखंडशिक्षा अधिकारी आरएल बड़ोले ने जानकारी देते हुए बताया कि बोर्ड परीक्षाओं के लिए इस वर्ष 15 केन्द्र बनाए गए हैं। इनमें एक नगर के शासकीय कन्या उत्कृ़ष्ठ विद्यालय को प्रायवेट परीक्षार्थियों के लिए प्रायवेट केंद्र बनाया गया है। इसके अतिरिक्त 14 केंद्र वासुदेव, लाड़कुई, सेमलपानी, छिदगांव काछी, छिदगांव मौजी, पिपलानी, सतराना, बालागांव, गिल्लौर, चकल्दी, गोपालपुर, छिपानेर, उत्कृष्ठ विद्यालय नसरुल्लागंज राला में बनाए गए हैं।

12फरवरी से प्रेक्टिकल परीक्षा

माध्यमिकशिक्षा मंडल द्वारा प्रेक्टिकल परीक्षा 12 फरवरी से होगी। बोर्ड द्वारा जारी की गई समय-सारणी के अनुसार मुख्य परीक्षा के पहले नियमित परीक्षार्थियों की परीक्षा होना है। 26 फरवरी तक अलग-अलग दिनों में यह परीक्षाएं आयोजित होगी। प्राइवेट परीक्षार्थियों की प्रेक्टिकल परीक्षा मार्च माह में मुख्य परीक्षा के बीच में होगी।

घोषितहुआ टाइम टेबल

कक्षा दसवीं: संस्कृत3 मार्च, विशिष्ट हिंदी अंग्रेजी 5 मार्च, गणित 11 मार्च, सामान्य हिंदी 13 मार्च, विज्ञान 17 मार्च, सामाजिक विज्ञान 20 मार्च, द्वितीय भाषा सा. अंग्रेजी 24 मार्च को होंगे।

कक्षा12वीं: 2मार्च को विशिष्ट भाषा हिंदी, 4 मार्च को विशिष्ट भाषा अंग्रेजी, 9 मार्च इतिहास-भौतिक-व्य अध्ययन-विज्ञान के तत्व एवं कृषि गणित, 12 मार्च को द्वितीय भाषा सामान्य हिंदी अंग्रेजी, 14 मार्च को राजनीति शास्त्र - व्या. अर्थशास्त्र - पशुपालन - एवं दुग्ध व्यवसाय तथा मुर्गी मत्स्य पालन, 16 मार्च को उच्च गणित, 19 मार्च को जीव विज्ञान, 23 मार्च को भूगोल - रसायन शास्त्र - फसल उत्पादन एवं उद्यान शास्त्र, 25 मार्च को बहीखाता एवं लेखाकर्म, 26 मार्च को विशिष्ट भाषा संस्कृत, 27 मार्च को अर्थशास्त्र, 30 मार्च को समाजशास्त्र, कृषि (मानविकी) 31 मार्च को इनफौरमेट्रिक्स प्रेक्टिसेस विषय की परीक्षा होगी।