पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • वैलेंटाइन डे के चलते गिफ्ट दुकानें सजीं

वैलेंटाइन डे के चलते गिफ्ट दुकानें सजीं

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
नसरुल्लागंज | आगामी14 फरवरी को वैलेंटाइन-डे होने के कारण इस समय नगर के जनरल स्टोर्स पर ग्रीडिंग गिफ्ट दुकानों को बेहतरीन ढंग से सजाया जा चुका है। इस दिन को मनाने के लिए प्रेमी युगल गिफ्ट सेंटरों पर अपने मनपसंद गिफ्ट खरीद रहे हैं। गिफ्ट कलेक्शन पर इस वर्ष म्यूजिकल ग्रीडिंग की बिक्री ज्यादातर की जा रही है। गिफ्ट सेंटर संचालक ओम प्रकाश लखेरा ने बताया कि इस समय सबसे ज्यादा दिल के आकार वाले ग्रीटिंग की डिमांड ज्यादा है। इस वर्ष कार्डों की कीमत दस रुपए से लेकर 500 रुपए तक है। लेकिन संचार क्रांति के चलते इस समय हर गरीब से लेकर पूंजीपति परिवारों के पास मोबाइल उपलब्ध हैं। प्रेमी युवक युवतियां अपने प्यार का इजहार करने के लिए एसएमएस का भी उपयोग सर्वाधिक रुप से करते हैं।