- Hindi News
- प्रमाण पत्रों वितरण के साथ ग्राम सरकार के गठन की प्रक्रिया शुरू
प्रमाण-पत्रों वितरण के साथ ग्राम सरकार के गठन की प्रक्रिया शुरू
निज संवाददाता | नसरुल्लागंज
5फरवरी को हुए त्रि-स्तरीय पंचायत चुनाव के बाद क्षेत्र की 85 ग्राम पंचायतों में ग्राम सरकार का गठन हो चुका है। चुनाव होने के बाद जहां प्रत्येक पोलिंग बूथ पर ही ग्राम सरकार के मुखिया का नाम सामने चुका था, लेकिन उसकी अधिकृत घोषणा 9 फरवरी सोमवार को रिटर्निंग अधिकारी पुष्पेंद्र निगम सहायक रिटर्निंग अधिकारी यजुबेंद्र बाघमारे ने उत्कृष्ट विद्यालय में की।
इस अवसर पर विद्यालय में विजयी रहे प्रत्याशियों का सारणीकरण कर प्रमाण पत्रों का वितरण कर एक अच्छी ग्राम सरकार चलाने के लिए बधाई दी गई। सुबह 11 बजे से सारणीकरण का कार्य शुरू कर दिया गया था, लेकिन ग्राम पंचायतों के सरपंचों ने यहां रुचि नहीं दिखाई। कुछ गिने चुने विजयी प्रत्याशी समर्थक ही अपने प्रमाण पत्र प्राप्त करने पहुंचे। सारणीकरण के बाद उपस्थित विजय प्रत्याशियों को प्रमाण पत्रों का वितरण कर दिया गया
पंचके दो वार्डों के लिए डाली गई पर्ची, फिर हुआ फैसला
85ग्राम पंचायतों के सरपंचों की अधिकृत घोषणा के साथ ही पंच के दो वार्ड जिनमें वार्ड क्रमांक 1 धौलपुर के अनोखीलाल पुत्र मायाराम गोविंद सिंह को 43-43 मत वार्ड क्रमांक 6 सुकरवास मे मुकेश पिता श्रीनिवास रामौतार मीणा को 39-39 मत प्राप्त होने पर रिटर्निंग अधिकारी द्वारा उपस्थित विजय प्रत्याशियों समर्थकों के सामने पर्ची डालकर उनके भाग्य का फैसला किया गया।
इस अवसर पर श्री निगम द्वारा एक 6 वर्षीय बालक आयुष निवासी सातदेव को बुलाकर पर्ची उठवाई गई। इसमें वार्ड क्रमांक 1 से अनोखीलाल वार्ड क्रमांक 6 से मुकेश श्रीनिवास विजयी रहे।
घोषणा के बाद सामने आए परिणामों के क्षेत्र की ग्राम पंचायत पिपलानी में अखलेश कुमार, घुटवानी में सोनीबाई, इटावाखुर्द में सूर सिंह बारेला, मुहाई में रुकमणी बाई, बांईबोड़ी में चिंता बाई, मगरिया में निर्मला बाई, श्यामपुर में मूल सिंह, मंजीखेड़ी में राम सिंह, सुकरवास में मंशाराम, बचगांव में सरजू बाई, कुमनताल में अवध मीणा, हमीदगंज में तीजाबाई, गोपालपुर में प्रहलाद गिरि, सीगांव में भागीरथ, इटारसी में राजेंद्र सिंह, इटावाकला में मंजू सेठी, छीपानेर में सुशीला बाई, चौरसाखड़ी में सुगना बाई, वासुदेव में अरुण कुमार, बगवाड़ा में गिरजाबाई, बड़नगर में सुनीता बाई, धौलपूर में सुदंरलाल, बालागांव में उमाशंकर, रिछाडिय़ा कदीम में रामस्वरुप यादव, गिल्लौर में सुगना बाई प|ि कैलाश, हालियाखेडी में शैतान सिंह, सेमलपानी कदीम में इस्माबाई प|ि स्वरुप सिंह, निमोटा में सुनीता प|ि कन्हैयालाल, निम्रागांव में लक्ष्मीबाई बारयला, बोरखेड़ा कला में श्रीमति रजनी राजपूत, खरसानिया में शिप्राबाई, पलासीकला में अनसुईया बाई, छापरी में छोटेलाल बरखड़े, गौरखपुर में इसाद खां, छिदगांव मौजी में नर्मदा प्रसाद मीणा, भादाकुई में ओमप्रकाश, गुलरपुरा में भगवान सिंह मीणा, आंबाकदीम में शमलाबाई रामदास, लाड़कुई में देवकरण वर्मा, टीकामोड़ में महेश नाथ, भिलाई में नोरंगी बाई, झाली में जयनारायण, सिंहपुर में विकम सिंह पुत्र राम सिंह, कुरीनयापुरा में फूलचंद, रफीकगंज में क्षमाबाई, बसंतपुर पांगरी में चिंता बाई, डाबरी में रमी बाई प|ि रुप सिंह, पाचौर में किशनलाल सेनी, लाचौर में विष्णु भिलाला, हाथीघाट में हरिओम, रिठवाड़ में लता बाई, जोगला में सोनू, खात्याखेड़ी में देवी सिंह, नंदगांव में भगवान सिंह, सतराना में विजयसिंह यादव, खनपुरा में आशा दीप सिंह, तजपुरा में सुनीता बाई, चिचलायकला में कचरुलाल, चकल्दी में राजेश विश्वकर्मा, कोठरा पिपल्या में राजेंद्र सिंह, पाटतलाई में बाईली बाई, अमीरगंज में सीताराम, ढाबा में श्रीराम, खजूरी में लाल बाई, सोयत में अनिता बाई, नरेला में प्रेमलता बाई, कलवाना में ताजवी प|ि रहमान, बोरघाटी में विनिता बाई, चंदपुरा में रेखाबाई, दिगवाड़ में अनोखीलाल, महागांव जदीद में दुलारी बाई, श्यामूगांव में शिलता बाई, बाबरी में अशोक पटेल, डिमावर में सुनील पर्ते, छिदगांवकाछी में श्रीमति बसुबाई, आंबाजदीद में गणेशराम, खडग़ांव में हेमवती बाई, तिलाडिय़ा में शंकरलाल, पाडलिया में रामलाल, आगरा में शिखा यादव, नीलकंठ में सुरेखा बाई, चींच में रामसीला बाई, सोठिया में कृपा बाई, सीलकंठ में भारत सिंह, सातदेव में राधाबाई सरपंच चुनी गई।
रिटर्निंग अधिकारी विजयी सरपंचों को प्रमाण पत्र वितरण करते हुए।