पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • भ्रमण के दौरान ली जानकारी

भ्रमण के दौरान ली जानकारी

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
नसरुल्लागंज | नगरके शासकीय उत्कृष्ठ विद्यालय के छात्रों ने अपने शाला स्टाफ के साथ बुधवार को नगर की सीबीएसई संस्था देवमाता सीनियर हायर सेकंडरी स्कूल न्यायालय का शैक्षणिक भ्रमण किया। इस भ्रमण के दौरान संस्था के शिक्षक प्राचार्य भी प्रमुख रुप से उपस्थित थे। भ्रमण में बच्चों ने प्रायवेट संस्था में संचालित पाठ्यक्रम, वहां के अनुशासन, शैक्षणिक गतिविधियों, सांस्कृतिक पर्यावरणीय गतिविधियों का सूक्ष्म अवलोकन किया, जिससे वह प्रभावित हुए। इसके अतिरिक्त विद्यार्थियों का गू्रप न्यायालय परिसर पहुंचा, जहां उन्होंने न्यायाधीश महोदय श्री शशिभूषण पाठक, श्री जफर इकबाल श्री दशरथ सिंह भिडे से मिले, जिन्होने बच्चों को न्यायिक प्रक्रिया के संक्षिप्त जानकारियों से अवगत कराया। जिज्ञासु विद्यार्थियों ने यहां पर कई प्रश्न किए, जिनका न्यायायिक कर्मचारियों द्वारा एक-एक कर उत्तर दिए। भ्रमण में संस्था के प्राचार्य पीएन पेठारी, क्रीड़ा प्रभारी सचिन त्रिवेदी, व्याख्याता संतोष पंवार, केसी राय, एनसीसी प्रभारी मल्ला खांन के अतिरिक्त लगभग 40 से अधिक विद्यार्थी मौजूद थे।

बिना सूचना के अनुपस्थित पाए गए स्कूलों में शिक्षक

दौलतपुर | बुधवारको बीआरसी टीम ने क्षेत्र के करीब आधा दर्जन सरकारी स्कूलों का आकस्मिक निरीक्षण किया। इस दौरान स्कूलों में कई अनियमितताएं देखने को मिलीं। स्थिति यह रही कि जहां कई स्कूलों में ताले लगे मिले वहीं कई स्कूलों में शिक्षक बिना सूचना के नदारत पाए गए। कार्रवाई करते हुए इन्हें शोकाज नोटिस जारी किए गए हैं। संकुल प्रभारियों को एक दिन का वेतन काटने के निर्देश भी दिए गए। जानकारी के अनुसार बुधवार को बीआरसी, बीएसी एवं जनशिक्षक ने कई स्कूलों का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान स्कूलों में कई अनियमितताएं देखने को मिलीं। निरीक्षण दल सुबह 10.45 बजे गांव पालखेड़ी स्थित माध्यमिक स्कूल में पहुंचा। इस दौरान अध्यापक शशिकला झारे और मधु पवैया बिना सूचना के स्कूल से गैरहाजिर मिलीं। प्राइमरी स्कूल में ताला लटका मिला। इसी प्रकार आमला रामजीपुरा के मिडिल स्कूल में पदस्थ शिक्षक अमरसिंह परमार राकेश वर्मा सहायक अध्यापक भी स्कूल में अनुपस्थित पाए गए