पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • पहाड़ी पर मिली मूर्ति, अफवाह पर प्रशासन पहुंचा मौके पर

पहाड़ी पर मिली मूर्ति, अफवाह पर प्रशासन पहुंचा मौके पर

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
नसरुल्लागंज | क्षेत्रके गांव पाचौर में दो चरवाहों को पहाड़ी पर देवी की मूर्ति मिली, जिस पर चरवाहों ने सभी ग्रामीणों को इसकी सूचना दी। जैसे-जैसे मूर्ति की खबर गांव में फैलती जा रही थी, वैसे-वैसे ग्रामीणों की भीड़ मूर्ति की दर्शन करने के लिए पहाड़ी पर भीड़ लगाई जा रही है। एक ग्रामीण ने जब इसकी सूचना पुलिस को दी, जिस पर लाड़कुई चौकी के प्रभारी एसके श्रीवास्तव अपने अमले के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने मूर्ति का जायजा लिया, जिसमें पाया गया कि यह मूर्ति पूरी तरह से नकली है और कोई ग्रामीणों को भ्रमित किया जा रहा है। प्रशासन ने जब मूर्ति उठाने का प्रयास किया तो ग्रामीणों द्वारा इसका विरोध करते हुए उग्र आंदोलन की चेतावनी दी, लेकिन प्रशासन ने एक नहीं सुनी और मूर्ति की जब्ती बनाकर थाने लाया गया। प्रभारी थाना बालमुकुंद दुबे ने बताया कि मूर्ति के सोने की होने की सूचना ग्रामीणों में फैलाई थी, लेकिन जब इसकी जांच कराई गई तो यह मूर्ति अन्य धातु की पाई गई।