पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • शिक्षा में मदद, विवाह की चिंता होगी दूर

शिक्षा में मदद, विवाह की चिंता होगी दूर

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
कार्यालय संवाददाता |सीहोर/नसरुल्लागंज

केंद्रसरकार द्वारा बेटियों की शिक्षा और विवाह खर्च को ध्यान में रखते हुए सुकन्या समृद्धि योजना का शुभारंभ पूरे देश में डाकघरों के माध्यम से किया जा रहा है। इस योजना के तहत जन्म से 10 वर्ष तक की बेटियों के खाते पोस्ट ऑफिस में खोले जाएंगे।

उच्च शिक्षा के लिए बेटी को 18 वर्ष की आयु में 50 प्रतिशत भुगतान किया जाएगा और विवाह के समय पूरी राशि का भुगतान कर दिया जाएगा। इससे परिजनों को तो बेटियों की उच्च शिक्षा के लिए चिंता करना होगी और ही बेटियों के विवाह की चिंता। सुकन्या समृद्धि खाते पर साल 2014-15 के लिए सरकार 9.1 फीसदी ब्याज देगी। इस खाते की खासियत यह है कि पैसे जमा करवाने पर आपको आयकर अधिनियम की धारा 80 सी के तहत 1.5 लाख रुपए तक की कटौती का लाभ मिलता है।

दोबेटियों का खुल सकता है इस योजना के तहत खाता

यहखाता 10 वर्ष तक की बेटियों के नाम खुलवाया जा सकता हैं। एक बेटी के नाम ऐसा एक ही खाता खुलवाया जा सकता हैं। इसके साथ ही एक व्यक्ति दो बेटियो के नाम से खाता खुलवा सकता है। वहीं अगर दूसरी बच्ची के जन्म के समय आपको जुड़ाव बेटी होती है, तो आप तीसरा खाता भी खुलवा सकते हैं।

पोस्टआॅफिस में इस तरह खुलेगा बालिकाओं का खाता

पोस्टऑफिस की अधिकृत शाखा में सुकन्या समृद्धि अकाउंट खुलवाया जा सकता है। इसके लिए बालिका का जन्म प्रमाण पत्र और अन्य दस्तावेज जैसे आपका पहचान पत्र और पते का प्रमाण देना होगा। रुपए आप चेक, कैश या डिमांड ड्राफ्ट के जरिए जमा करवा सकते हैं।

18वर्ष या शादी की आयु तक खाते में होंगे लाखों रुपए

सुकन्यासमृद्धि खाते में जमा होने वाली राशि परिजन बालिका के 18 साल के होने से पहले नहीं निकाल सकेंगे। उसके 21 वर्ष के होने पर सुकन्या समृद्धि खाता मैच्योर हो जाएगा। बालिका के 18 वर्ष के हो जाने पर परिजनों को आंशिक निकासी की सुविधा मिलती हैं। इसके तहत बेटी के 18 वर्ष के होने पर 50 फीसदी तक की राशि की निकासी कर सकते हैं। उल्लेखनीय है कि पहली बार पोस्ट ऑफिस इस तरह की बालिकाओं के लिए बचत योजना लाया है। इससे लोगों को काफी फायदा होगा।

डाकघर में कितने पैसे जमा कर सकते हैं योजना के तहत

सुकन्यासमृद्धि खाता खुलवाने के समय 1000 रुपए और उसके बाद 100 रुपए के गुणक में पैसे जमा करवा सकते हैं। जिला मुख्यालय के डाकघर अधीक्षक एके जैन तथा नसरुल्लागंज के उप डाकपाल श्री रावल ने जानकारी देते बताया कि सरकार द्वारा बेटियों के भविष्य को देखते हुए यह योजना शुरु की गई है। योजना के तहत परिजन अपनी बेटी के नाम पैसा जमा करवाकर सालाना 9.1 प्रतिशत ब्याज आयकर में भी 1.5 लाख रुपए तक की छूट पा सकते हैं। खाते खुलवाने की अंतिम तिथि 31 मार्च है। परिजन किसी भी डाकघर में इस खाते का खुलवा सकते हैं।

अच्छी खबर