पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • खाद की समस्या को लेकर शुरू किया आमरण अनशन

खाद की समस्या को लेकर शुरू किया आमरण अनशन

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
निज संवाददाता | नसरुल्लागंज

पिछलेदो महीनों से क्षेत्र में खाद की बढ़ती समस्या से क्षेत्र के किसान परेशान हो रहे हैं। रबी की फसल में यूरिया के छिड़काव करने के लिए क्षेत्र के किसान दो-दो बोरी यूरिया पाने के लिए सेवा सहकारी समितियों में धक्के खा रहे हैं। इस समस्या को लेकर आमरण अनशन शुरू किया।

नगर के खुले बाजार से यही यूरिया किसानों को दोगुना कीमत देने पर उपलब्ध हो रहा है। खाद की बढ़ती समस्या को लेकर बीते दिवस किसान मंच के चंद्रप्रकाश मालवीय सहित एक दर्जन कार्यकर्ताओं द्वारा नगर के दुर्गा मंदिर चौक पर आमरण अनशन शुरू कर दिया है। इस कालाबाजारी पर अभी तक किसी भी प्रकार से रोक नहीं लगाई गई है। क्षेत्र में जब तक खाद की समस्या का समाधान नहीं हो जाता है, तब तक किसान मंच के कार्यकर्ता अपना अनशन जारी रखेंगे। अनशन पर बैठने वालों में चंद्रप्रकाश मालवीय, संतोष गौर, लक्ष्मीनारायण पंवार, अर्जुन पंवार, अशोक भाटी सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद हैं।