नगर को मिलेगी पार्क की सौगात
निज संवाददाता | नसरुल्लागंज
नगरीयनिकाय चुनाव में भाजपा की हैट्रिक लगने के बाद प्रदेश के मुखिया मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने नव निर्वाचित परिषद भाजपा कार्यकर्ताओं को भोपाल में आयोजित सम्मेलन में आने का आमंत्रण दिया। इस पर बीते शुक्रवार को नगर परिषद की अध्यक्ष अनिता राजेश लखेरा 11 वार्डों के भाजपा समर्थित पार्षदों के साथ सीएम हाउस पहुंचीं। यहां सीएम ने उन्हें विकास का आशीर्वाछ दिया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने सभी को संबोधित करते हुए कहा कि मैंने मध्यप्रदेश के नक्शे में नसरुल्लागंज शहर को अव्वल नंबर का नगर बनाने का जो सपना देखा था उसे अब पूरा करने का समय चुका है। इसके लिए मुझे आप सभी के सहयोग की आवश्यकता पड़ेगी। इस चुनाव में नगर की जनता ने जो भाजपा को अपना जनाधार दिया है, उसका प्रमुख कारण शहर का संपूर्ण विकास है।
मुख्यमंत्री ने अध्यक्ष पार्षदों को संबोधित करते हुए कहा कि पिछली परिषद की कई शिकायतें मुझे प्राप्त हुई थीं, लेकिन अब यह नहीं होना चाहिए। मैं आपको विश्वास दिलाता हूं कि अब हर समस्या का मैं स्वयं निराकरण करुंगा। नगर विकास में कोई चूक नहीं होगी। मेरा सपना हर तहसील को एक मॉडल शहर बनाने के साथ-साथ ग्रीन सिटी बनाने का है। इन पांच वर्षों में नसरुल्लागंज के 15 ही वार्डों में तकनीकि आधार पर संपूर्ण विकास कार्य कराए जाएंगे।
ठेकेदारनहीं बनने दूंगा
मुझेपिछली परिषद में कई शिकायतें मिली थीं, जिसमें यह सुनने में आया कि भाजपा के पार्षद ही ठेकेदार बन बैठे हैं। यह सब मनमर्जी का काम हुआ। लेकिन अब मैं किसी भी पार्षद को ठेकेदार नहीं बनने दूंगा। शहर का विकास कैसे किया जाएगा, इसका मैंने प्लान तैयार कर लिया है। तकनीकि अधिकारियों का एक दल शीघ्र ही नसरुल्लागंज आकर शहर के प्रत्येक वार्ड की रिपोर्ट मुझे लाकर देंगे। नगर में सबसे बड़ी समस्या पार्क की है, छोटे बच्चों वृद्धजनों के मनोरंजन के लिए एक पार्क का निर्माण कार्य किया जाएगा। श्री सिंह ने अल्पसंख्यक वर्ग के लोगों को विश्वास दिलाया कि वह कभी भी उनका विश्वास नहीं टूटने देंगे। सीएम ने कहा कि वह शीघ्र ही नसरुल्लागंज आकर प्रत्येक गली-मोहल्लों में जाकर मतदाताओं से रूबरू होंगे और रात रुककर यहां की हर समस्या का निराकरण करेंगे। इस अवसर पर 15 वार्डों के पार्षद, पूर्व निगम अध्यक्ष गुरुप्रसाद शर्मा, राजेंद्र सिंह राजपूत, ्मारुति शि