पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • यूरिया खाद के लिए किसानों का अनशन

यूरिया खाद के लिए किसानों का अनशन

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
मुख्यमंत्रीशिवराज सिंह चौहान के गृह क्षेत्र में किसान यूरिया के लिए तरस रहे हैं। क्षेत्र में हो रही यूरिया की कालाबाजारी के खिलाफ किसान मंच के दो किसान बीते गुरुवार के दिन से नगर के दुर्गा मंदिर चौराहे पर आमरण अनशन पर बैठे हुए हैं। तीन दिन में इन दोनों किसानों की हालात नाजुक हो चुकी है।

रविवार को स्वास्थ्य केंद्र के डॉक्टर एनएस जाटव ने दोनों किसानों के स्वास्थ्य का परीक्षण किया तो पाया कि इन किसानों का प्रतिदिन वजन कम होता जा रहा है। तीन दिन में दोनों ही किसानों का 4-5 किलो वजन में कम हुआ है।

किसानों ने भास्कर से चर्चा करते हुए बताया कि हमारी हालत बिगड़ रही है और प्रशासन गहरी नींद सो रहा है। प्रशासन को किसानों की कोई चिंता नहीं है। सत्ता से जुड़े लोग यूरिया की कालाबाजारी कर प्रशासन को लाभ पहुंचा रहे हैं। भाजपा सरकार ने नगरीय निकाय चुनाव में भी मतदाताओं को अनेक प्रलोभन देकर चुनाव जीता। उन्होंने चेतावनी दी हैं कि यदि शीघ्र ही यूरिया की कालाबाजारी यूरिया के संकट को दूर नहीं किया गया तो उग्र आंदोलन करने को बाध्य होंगे। उल्लेखनीय है कि इस बार खाद के लिए पूरे जिले में संकट की स्थिति बनी हुई है। किसान सुबह से खाद के लिए जाते हैं लेकिन शाम को खाली हाथ लौट आते हैं।

नसरुल्लागंज. किसान संघ आमरण अनशन कर रहा है।