पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • 451 स्कूलों के 29 हजार बच्चों का होगा मूल्यांकन

451 स्कूलों के 29 हजार बच्चों का होगा मूल्यांकन

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
नसरुल्लागंज | 15दिसंबर को आयोजित होने वाले प्रतिभा पर्व मूल्यांकन के प्रश्र पत्र विकासखंड स्तर पर जनशिक्षक शिक्षकों को वितरित कर दिए गए हैं। मूल्यांकन में ब्लाक के 451 प्राथमिक मिडिल स्कूलों के 29 हजार बच्चे शामिल होंगे।

छह दिनी प्रतिभा पर्व को लेकर सभी विभागीय तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। परीक्षा के लिए प्रश्न पत्रों का वितरण शनिवार को जनशिक्षकों के माध्यम से स्कूलों में कर दिया गया। साथ ही स्कूलों के सत्यापन की जिम्मेदारी प्राचार्य, व्याख्याता, बीआरसी, जनशिक्षकों को सौंपी गई हैं। जो छह दिन तक आठ-आठ स्कूलों का निरीक्षण करेंगे।ा

होंगेसांस्कृतिक कार्यक्रम : सोमवारसुबह 10 बजे शिक्षक स्कूल पहुंचेंगे। 10.30 बजे प्रार्थना होगी। इसके बाद 11 बजे से दोपहर 1 बजे तक मूल्यांकन होगा। दोपहर 1 से 2 बजे तक मध्यान्ह भोजन के बाद बच्चों के हाथ धुलाए जाएंगे।

इसके बाद सांस्कृतिक कार्यक्रमत बालसभा, चित्रकला सहित अन्य आयोजन होंगे। शाम 4.30 बजे परीक्षा परिणाम भी घोषित कर दिए जाएंगे। जिन स्कूलों में बच्चों की संख्या अधिक होगी उनके परिणाम अगले दिन घोषित होंगे। इस संबंध में बीआसी भूपेश शर्मा ने बताया कि मूल्यांकन का आयोजन छह महीने में किया जाता है। शिक्षा के प्रति प्रोत्साहित करने मूल्यांकन किया जाता है।