बारिश के बाद अब आसमान पर छाए हैं बादल
{मावठ गिरने से किसानों के चेहरे खिले
निजसंवाददाता | नसरुल्लागंज
नगरसहित आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों में शनिवार को मावठे की दूसरी बारिश हुई। बारिश से जहां किसानों के चेहरे खिल उठे, वहीं मौसम में ठंडक बढ़ गई। नगर में रविवार को सुबह पूरे दिन आसमान में बादल और धुंध छाई रही। दिनभर सर्दी का अहसास होता रहा।
दिन में शीतलहर का सिलसिला जारी रहा। रविवार सुबह करीब पांच बजे बूंदाबांदी का दौर चला। किसानों का कहना हैं कि यह मावठ रबी की फसलों के लिए अमृत के समान हैं।
किसान नरेंद्र कुमार, चंपालाल मुकाती, देवकीनंदर अहिरवार बातते हैं कि मावठ से सूखी पड़ी जमीन में नमी आएगी और फसल का उत्पादन अच्छा होगा। हमें गेहंू की फसल में सिंचाई नहीं करनी पड़ेगी। अब हमनें खेतों में यूरिया का छिड़काव शुरू कर दिया है।