पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • बिना कनेक्शन के ही आया 27 हजार का बिजली बिल

बिना कनेक्शन के ही आया 27 हजार का बिजली बिल

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
निज संवाददाता | नसरुल्लागंज

तहसीलक्षेत्र के गांव नारायणपुरा में एक रोचक प्रकरण प्रकाश में आया है। यहां एक किसान लोक अदालत का 27 हजार 500 का विद्युत चोरी का नोटिस लेकर भटक रहा है। उक्त किसान ने विद्युत कंपनी द्वारा लोक अदालत में विद्युत चोरी का प्रकरण दर्ज कराया है।

क्षेत्र के गांव नारायणपुरा निवासी कृषक उमाशंकर पुत्र गुलाब सिंह पंवार विद्युत कंपनी की मनमानी का शिकार हो चुका है। उक्त किसान के खेत में तो ट्यूबवेल है और ही मोटर। इसके बाद भी विद्युत कंपनी ने किसान पर विद्युत चोरी का प्रकरण लोक अदालत में दर्ज करते हुए उसे 27 हजार 500 रुपए का नोटिस थमा दिया है।

इस किसान की तो विद्युत कंपनी सुनने को तैयार है और ही कोई अन्य अधिकारी। ऐसी स्थिति में यह किसान असमंजस की स्थिति में चुका है कि आखिर वह क्या करे।

क्याहै मेरी गलती

किसानउमाशंकर का कहना है कि उसे समझ में यह नहीं रहा है कि उसकी गलती क्या है। मेरे गांव नारायणपुरा में खसरा नंबर 22, 23, 151/23/1/2 पर पांच एकड़ कृषि भूमि राजस्व रिकार्ड में दर्ज है।

इस कृषि भूमि में तो मेरे द्वारा कोई ट्यूबवेल लगाया गया है और ही मैं मोटर पंप से सिंचाई कर रहा हूं। इसके बाद भी विद्युत कंपनी ने मेरा लोक अदालत में विद्युत चोरी का प्रकरण दर्ज कर 27500 का नोटिस थमा दिया है। कंपनी ने झूठा प्रकरण बनाकर परेशान किया है। जब मैंने अपनी कृषि भूमि की जांच के लिए एक आवेदन लेकर तहसीलदार के पास गया तो उन्होंने मेरा आवेदन स्वीकार नहीं किया। अब मैं दुविधा में हूं कि आखिर मैं क्या करुं।



सिविलकोर्ट का है मामला

^उमाशंकरका विद्युत चोरी का प्रकरण कंपनी द्वारा सिविल कोर्ट में दर्ज किया है। इसकी सुनवाई मेगा लोक अदालत में ही होगी। इसमें हम कुछ नहीं कर सकते। यदि कोर्ट हमें आदेश देगा कि उक्त कृषक की कृषि भूमि की जांच की जाए तो हम जांच करेंगे। पुष्पेंद्रनिगम, तहसीलदार