पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • आठ महीने के बाद विभाग ने ली सुध

आठ महीने के बाद विभाग ने ली सुध

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
निज संवाददाता | नसरुल्लागंज

अनेकसालों से उपेक्षा का शिकार बने नीलकंठ रोड के रहवासियों की मुसीबतें अब कहीं जाकर दूर होंगी। यहां पर कई सालों से तकनीकि आधार पर सड़क नाली निर्माण कार्य नहीं होने से वार्डवासियों को अनेक परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था। वार्ड क्रमांक 15 नीलकंठ रोड के वार्डवासियों द्वारा नगर पंचायत की लापरवाहियों की शिकायत दो बार मुख्यमंत्री से करने सीएमओ उपयंत्री के सस्पेंड करने के आठ माह बाद जाकर अब कहीं जाकर वार्ड की समस्या दूर होगी।

बीते दिवस किसान सम्मेलन में पधारे नीलकंठ रोड के वार्डवासियों द्वारा नीलकंठ रोड पर खड़े होकर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान का काफिला रोका तथा आग्रह किया कि आपके द्वारा सीएमओ उपयंत्री को सस्पेंड करने के बाद भी नगर परिषद द्वारा आज तक वार्ड की कोई सुध नहीं ली गई, जिस पर मुख्यमंत्री ने नगर पंचायत अध्यक्ष द्वारका प्रसाद अग्रवाल को निर्देशित किया कि एक सप्ताह में वार्ड में विकास के कार्य शुरु हो जाने चाहिए। इस पर तत्काल सीएमओ अखिलेश चौबे ने वार्ड का निरीक्षण किया तथा शनिवार को वार्ड क्रमांक 15 नीलकंठ रोड में 9 लाख रुपए से सीसी सड़क लगभग 14 लाख रुपए से तकनीकि आधार पर नाली निर्माण कार्य के टैंडर आमंत्रित किए गए। टैंडर आमंत्रित होने से वार्डवासियों में खुशी देखी जा रही हैं।

कईलोग हैं बीमार

नीलकंठरोड में सीसी सड़क पर 10 इंच कीचड़ की परत चोक पड़ी नालियों में पनप रहे मच्छरों से बीते एक माह में एक दर्जन से अधिक लोग बीमार हो चुके हैं। इनमें दो लोग मलेरिया रोग से पीड़ित हैं। अब यदि शीघ्र ही निर्माण कार्य शुरु नहीं हुआ तो यह संख्या बढ़ती जाएगी।

टेंडरबुलाए जा चुके हैं

इससंबंध में नगर पंचायत अध्यक्ष द्वारका प्रसाद अग्रवाल ने बताया कि नीलकंठ रोड में सीसी सड़क नाली निर्माण के लिए टेंडर आमंत्रित किए जा चुके हैं। 15 दिन के अंदर वार्ड में काम शुरु हो जाएगा।

नसरुल्लागंज. काफिले को रोकने के बाद सीएमओ को वार्ड की समस्याएं बताते हुए।