पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • छात्रावास में फैली अव्यवस्था

छात्रावास में फैली अव्यवस्था

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
छात्रावास के बाहर नाली निर्माण नहीं होने से बीमारियां हो रही हैं।

{ भवनों के अासपास गंदा पानी भरे होने से बीमारियों का खतरा

निजसंवाददाता | नसरुल्लागंज

शासकीयमहाविद्यालय के सामने बने अनुसूचित जाति के उत्कृष्ठ छात्रावास में निवासरत बच्चों को अनेक महीनों से परेशानियां उठाना पड़ रही हैं। इस छात्रावास में नसरुल्लागंज तहसील के अलावा रेहटी हरदा जिले के बच्चे रह रहे हैं। यहां पर साफ-सफाई के लिए किसी स्वीपर की व्यवस्था नहीं होने से बच्चों को छात्रावास के आसपास की सफाई करना पड़ती है। इस छात्रावास में कक्षा सातवीं से लेकर बारहवीं के विद्यार्थी निवासरत हैं, जिन्हें विभाग द्वारा पर्याप्त मात्रा में सुविधा मुहैया नहीं कराई जा रही है। जब छात्रावास का निरीक्षण किया गया तो निवासरत बच्चों ने अपनी जुबानी अनेक समस्याएं बताईं।

इस अनुसूचित जाति के छात्रावास में 50 विद्यार्थी निवासरत हैं, जिसमें से लगभग चार विद्यार्थियों को वॉयरल फीवर, हाथ पैरों में दर्द, आंखों में जलन मलेरिया की शिकायत है। छात्रावास के सामने नाली निर्माण कार्य ना होने से यहां बड़ी मात्रा में मच्छर पनप रहे है, जो छात्रावास के विद्यार्थियों को बीमार करते चले रहे है। विद्यार्थियों ने बताया कि ना तो हमारा मेडिकल परीक्षण होता है और नहीं ही सफाई व्यवस्था सुनिश्चित की जाती है।

प्रांगणमें नहीं लाइट की व्यवस्था

कक्षाबारहवीं गणित संकाय के विद्यार्थी राहुल ने बताया कि यहां पर छात्रावास के प्रांगण में प्रकाश व्यवस्था के लिए लैंप नहीं लगाया गया, जिससे बच्चों को रात्रिकालीन समय में ग्राउंड में जीव-जंतुओं का डर बना रहता है। वहीं छात्र नरेंद्र, अरूण, राहुल आदि ने बताया कि नगर पंचायत को एक माह से निरन्तर सफाई व्यवस्था नाली निर्माण कार्य कराए जाने के लिए अनेकों आवेदन अधीक्षक द्वारा दिए जा चुके हैं, लेकिन आज तक नगर पंचायत ने इस ओर कार्रवाई नहीं की। छात्रावास में कक्षा 7 के 8 विद्यार्थी, कक्षा 8 के 4 विद्यार्थी, कक्षा 9 के 22 विद्यार्थी, कक्षा 10 के 9 विद्यार्थी, कक्षा 11 वीं के 4 कक्षा बारहवीं के 5 विद्यार्थी निवासरत हैं। छात्रों ने नगर पंचायत पर अंगुली उठाते हुए कहा कि नगर पंचायत की उदासीनता के चलते छात्रावास के चारों ओर गंदगी फैली हुई है, जिससे छात्रों को सिरदर्द, बदन दर्द बुखार रहा है।

^नाली निर्माण कार्य के लिए नगर