खिलाड़ियों ने दिखाया दम
सीहोर | राजीवगांधी ग्रामीण खेलकूद प्रतियोगिता में ब्लॉक स्तर के विजेता खिलाड़ियों के बीच सीहोर के चर्च ग्राउंड में जिला स्तरीय मुकाबला हुआ। अलग-अलग खेलों में यहां करीब 700 खिलाड़ियों ने अपनी प्रतिभा दिखाई। इस दौरान विजेता टीमों को पुरस्कृत किया गया।
जिला खेल एवं युवा कल्याण विभाग द्वारा जिला स्तरीय राजीव गांधी ग्रामीण खेल प्रतियोगिता चर्च ग्राउंड में आयोजित हुईं। चर्च ग्राउंड पर आष्टा, बुदनी, नसरुल्लागंज, इछावर और सीहोर ब्लॉक के खिलाड़ी शामिल हुए। यहां कबड्डी, खो-खो, हैंडबाल, बास्केट बाल और फुटबाल में खिलाड़ियों ने अपना जोर आजमाया। विजेता खिलाड़ियों को जिला खेल अधिकारी आनंद स्वामी द्वारा पुरस्कृत किया गया।
यहांकी टीमें रही विजेता: कबड्डी: बालक वर्ग में बुदनी प्रथम, सीहोर द्वितीय और आष्टा तृतीय। इसी तरह बालिका वर्ग में नसरुल्लागंज प्रथम, आष्टा द्वितीय, इछावर तृतीय।
खो-खो: बालकवर्ग में नसरुल्लागंज प्रथम, सीहोर द्वितीय और इछावर तृतीय, बालिका वर्ग में नसरुल्लागंज प्रथम, सीहोर द्वितीय और आष्टा तृतीय
हैंडबाल: बालकवर्ग में मगरदा प्रथम, रफीकगंज द्वितीय, संग्रामपुर तृतीय। बालिका वर्ग में थूना कालं प्रथम, बिलकिसगंज द्वितीय और पचामा तृतीय रहीं।