- Hindi News
- समग्र शिक्षा पोर्टल में दर्ज होगा परीक्षा परिणाम
समग्र शिक्षा पोर्टल में दर्ज होगा परीक्षा परिणाम
निज संवाददाता | नसरुल्लागंज
इसबार समेकित छात्रवृत्ति योजना में क्रियान्वित समग्र शिक्षा पोर्टल में वर्ष 2013-14 के परीक्षा परिणाम को दर्ज किया जाएगा। शालाबार और छात्रवार परीक्षा परिणाम की ऑनलाइन प्रविष्टि शिक्षा विभाग के पोर्टल में होगी। यह निर्देश कलेक्टर ने जिला पंचायतों के मुख्य कार्यपालन अधिकारी, संभागीय संयुक्त संचालक लोक -शिक्षण, जिला शिक्षा अधिकारी और जिला परियोजना समन्वयकों को दिए हैं।
25हजार के ही बने आधार : शिक्षापोर्टल पर विद्यार्थी की प्रोफाइल में बैंक खाता एव ंमोबाइल नंबर तथा पात्रता संबंधी जानकारी में जरूरत अनुसार संशोधन किया जा सकेगा। इस कार्य के लिए छात्रवृत्ति पात्रता पर्ची पोर्टल से डाउनलोट की जा सकेगी। जिसे शाला प्रमुख सत्यापित कर संकुल प्रार्चा को एक साथ प्रस्तुत करेंगे।
प्रदेश में वर्ष 2013-14 से समेकित छात्रवृत्ति योजना का क्रियान्वयन समग्र शिक्षा पोर्टल के माध्यम से किया जा रहा हैं। इसमें कक्षा पहली से 12 वीं तक अध्यनरत विद्यार्थियों को समग्र आईडी के आधार पर सभी शासकीय एवं अशासकीय शालाओं से एवं उन्हें उनके संकुल केंद्र शाला से मैप कर छात्रवृत्ति स्वीकृति एवं भुगतान की कार्यवाही की गई है। चालू वित्तीय वर्ष में विद्यार्थियों को विभिन्न छात्रवृत्ति योजना में स्वीकृति के लिए परीक्षा परिणाम की प्रविष्टि, नए विद्यार्थिज्ञयें की मैपिंग और पात्रता संबंधी जानकारी में संशोधन की कार्यवाही विभिन्न बिंदुओं पर की जाएगी। सबसे पहले शालावार, छात्रवार परीक्षा परिणाम की ऑनलाइन प्रविष्टि पोर्टल पर ही जाएगी।