पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • 108 नंबर काल करने पर अब जननी एक्सप्रेस भी आएगी

108 नंबर काल करने पर अब जननी एक्सप्रेस भी आएगी

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
निज संवाददाता | नसरुल्लागंज

अब108 नंबर पर कॉल करने पर जिलेभर की सरकारी एंबुलेंस जननी एक्सप्रेस भी उपलब्ध हो जाएगी। पहले इस हेल्पलाइन से सिर्फ 108 एम्बुलेंस ही उपलब्ध हो पाती थी। अब इससे जिले की सभी सरकारी एम्बुलेंस और जननी एक्सप्रेस भी लिंक की जा रही है।

प्रदेश स्तर पर स्वास्थ्य विभाग में जिले की सभी एम्बुलेंस जननी एक्सप्रेस को एक ही कॉल सेंटर 108 से जोड़ने की कवायद चल रही है। इसके लिए जिले के स्वास्थ्य विभाग से भी जानकारी मांगी गई है। नई व्यवस्था से सभी एम्बुलेंस जननी एक्सप्रेस इस सेवा से जुड़ जाएंगी। इससे हादसे के वक्त ऑन स्पॉट इलाज मिल सकेगा।

अभीये है व्यवस्था: अभीस्वास्थ्य जननी एक्सप्रेस स्वास्थ्य विभाग की एम्बुलेंस के लिए अलग-अलग नंबरों पर कॉल करना पड़ता है। कई बार ये समय पर जरूरतमंदों के पास नहीं पहुंच पाती। 108 से लिंक होने से मॉनीटरिंग प्रॉपर होगी और एम्बुलेंस जननी एक्सप्रेस जल्दी मौके पर पहुंच जाएगी।

डॉक्टर्सएक्सप्रेस शुरु होगी : विभागइमरजेंसी चिकित्सा के लिए डॉक्टरों को अस्पताल तक लाने ले जाने के लिए डॉक्टर्स एक्सप्रेस भी शुरु करने जा रहा है। सरकारी अस्पतालों में 24 घंटे विशेषज्ञ उपलब्घ नहीं रहते। जरूरत पड़ने पर उन्हें लाने के लिए एम्बुलेंस अथवा अन्य वाहन भेजने पड़ते हैं। डॉक्टर्स एक्सप्रेस शुरु होने से वाहन की समस्या आड़े नहीं आएगी।

नंबरयाद रखने की टेंशन नहीं : अभीएम्बुलेंस जननी एक्सप्रेस के लिए ज्यादा अंको के नंबर डायल करना पड़ते हैं। नई व्यवस्थालागू होने पर सिर्फ तीन नंबर ही डायल करना होंगे। इससे नंबर याद रखने करने की टेंशन नहीं रहेगी। कोई भी कहीं से भी नंबर डायल कर सकता हैं।

प्रदेशस्तर पर हो रही तैयारी

^एम्बुलेंसजननी एक्सप्रेस को 108 से जोड़ने की तैयारी प्रदेश स्तर पर चल रही है। जिले से जानकारी भेंज दी हैं। आने वाले दिनों में व्यवस्था लागू होने की उम्मीद हैं। आरकेगुप्ता, सीएचएमओ