छात्रों की सेहत को खतरा
निज संवाददाता | नसरुल्लागंज
उत्कृष्ठविद्यालय में इस समय नगर के जेपी मार्केट के व्यापारियों के मकानों के निस्तारी पानी से समस्या हो रही है। पूरा पानी यहां के मैदान पर भी भर जाता है। इससे यहां स्कूली बच्चों को अपने खेलों का अभ्यास करने में परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
गड्ढों का निर्माण कार्य होने से स्कूली बच्चों में बीमारियां फैलने का खतरा भी बढ़ता जा रहा है। संस्था के प्राचार्य पीएन पेठारी ने इस संबंध में जानकारी देते हुए बताया कि अनेकों बार व्यापारियों को निस्तारी पानी के लिए मना किया गया, लेकिन समझाईश का कोई असर नहीं दिखाई दिया। इसके बाद अधिकारियों से निस्तारी पानी बंद कराने हेतु व्यापारियों पर कार्रवाई के लिए पत्राचार किया। लेकिन अधिकारियों ने बच्चों की इस समस्या की ओर कोई ध्यान नहीं दिया।
यदि शीघ्र ही निस्तारी पानी बंद नहीं किया गया तो पूरा परिसर गंदगी से पट जाएगा जिससे परेशानियों से जूझना पड़ेगा।
चारसाल पहले किया था वाटिका निर्माण
इतनाही नहीं विद्यालय में पर्यावरण दिवस पर पर्यावरण वाटिका का निर्माण चार वर्ष पहले किया गया था। इसमें भी व्यापारियों ने अपने रहवासी मकानों को सरकारी भूखंड पर बनाकर सम्पूर्ण वाटिका को दूषित कर दिया है।
इस संबंध में अनेकों बार स्थानीय प्रशासन से लेकर मुख्यमंत्री तक को शिकायत की, लेकिन आज तक इस ओर कोई ध्यान नहीं दिए जाने से स्कूल ग्राउंड की स्थिति दिनोंदिन बदतर हो जाएगी।
शासकीयभूमि पर अतिक्रमण
व्यापारियोंद्वारा अपनी दुकानों के निर्माण के समय शासकीय भूमि पर अतिक्रमण किया। यही कारण है कि स्कूल प्रांगण प्रतिवर्ष छोटा होता जा रहा है।
सत्तारुढ़ दल से जुड़े होने से व्यापारी इसका गलत फायदा उठा रहे हैं, लेकिन प्रशासन ने इस ओर अभी तक कोई सार्थक पहल नहीं की है।
उत्कृष्ठ विद्यालय के पर्यावरण वाटिका में बनाए टैंक से हो रही गंदगी।