पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • नर्मदा की सफाई के लिए श्रमदान

नर्मदा की सफाई के लिए श्रमदान

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
निज संवाददाता | नसरुल्लागंज

रविवारको क्षेत्र के प्रसिद्ध नर्मदा तटीय स्थल नीलकंठ घाट पर लोगों, जनप्रतिनिधियों, समाजसेवी संस्थाओं द्वारा बिना किसी सरकारी सहयोग के जीवनदायिनी मां नर्मदा घाट की सफाई अभियान कर श्रम दिवस मनाया। इस अवसर पर सभी ने एक जुटकर होकर घाट की साफ-सफाई की वहीं नर्मदा को साफ रखने का भी संकल्प लिया।

रविवार सुबह 9 बजे से ही जन सहयोग के माध्यम से हजारों हाथों ने मां नर्मदा को प्रदूषण से मुक्त रखने के लिए सफाई का काम शुरु किया।

श्रम दिवस पर नर्मदा घाट पर उपस्थित लोगों द्वारा आने वाले दिनों में नर्मदा को प्रदूषण से बचाने के लिए संकल्प लिया। यहां आने वाले श्रद्धालु स्नान से पूर्व मां नर्मदा की सफाई करेंगे। इससे जीवनदायिनी नर्मदा गंगा नदी की तरह दूषित होने से बच जाएगी।

घाटोंपर रहेगी व्यवस्था : अनेकसालों से नर्मदा घाटों पर शासन द्वारा श्रद्धालुओं की समस्या को देखते हुए कोई भी व्यवस्था नहीं की गई। समाजसेवियों ने इसके लिए कचरा डालने के लिए डस्टविन और महिलाओं के कपड़े बदलने के लिए अस्मिता घर की व्यवस्था की गई।

इसके अतिरिक्त आने वाले त्यौहारों को देखते हुए भी समिति के जबान घाटों पर तैनात रहकर आने वाले श्रद्धालुओं को नर्मदा को प्रदूषण से मुक्त रखने की सलाह देंगे बल्कि जाने अनजाने में घाटों पर फैलाई जाने वाले कचरे को भी डस्टविन में डलवाकर घाटों को प्रदूषण से मुक्त रखने का संदेश दिया जाएगा।