दहेज में मांगते थे चेन बाइक
निज संवाददाता | नसरुल्लागंज
दहेजमें सोने की चेन बाइक नहीं देने पर ससुराल वालों द्वारा एक विवाहिता के साथ प्रतिदिन मारपीट कर उसे मानसिक शारीरिक रूप से प्रताड़ित किया जा रहा था। साथ ही विवाहिता को मायके भी नहीं जाने दिया था। इसकी जानकारी विवाहिता ने चोरी से मोबाइल पर अपने भाई को दी। इस पर विवाहिता उसके भाई ने थाने पहुंचकर ससुराल वालों पर दहेज प्रताड़ना की रिपोर्ट दर्ज कराई।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार बालागांव निवासी सीमा बाई ने शिकायत दर्ज कराई कि उसकी शादी तीन माह पूर्व 8 जून को हिंदू रीति रिवाज के साथ रेहटगांव थाना हरदा निवासी विष्णु तंवर के साथ हुई थी।
शादी के बाद से ही उसके ससुर महेश तंवर, सास धापू बाई, पति विष्णु तंवर ननद ललिता बाई तथा रीना बाई द्वारा प्रतिदिन मारपीट की जाती थी। 13 सितंबर को ससुराल वालों ने विवाहिता सीमा से दहेज में सोने की चेन मोटर सायकल नहीं देने की बात पर उसे कमरे में बंद कर उसके साथ मारपीट की।
इससे उसके हाथ, पैर, कमर पीठ पर चोटों के निशान गए। इसके अतिरिक्त ससुराल वालों ने विवाहिता सीमा को जलाने का प्रयास भी किया था। ससुराल वाले उसे मायके भी नहीं आने देते थे। विवाहिता ने ससुराल वालों की जानकारी अपने भाई नर्बदा प्रसाद तंवर को दी, जिस पर 13 सितंबर को भाई अपनी बहन के पास पहुंचा। इसके बाद उसने अपनी बहन को नसरुल्लागंज थाने लाकर ससुराल वालों के विरुद्ध दहेज प्रताड़न का मामला दर्ज कराया।