पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • अपडेट नहीं की गई लिस्ट

अपडेट नहीं की गई लिस्ट

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
निज संवाददाता | नसरुल्लागंज

परीक्षा फार्म भरवाने के लिए तकनीक का सहारा लेना स्टूडेंट्स के लिए परेशानी का कारण बना हुआ है। कई स्टूडेंट्स पहले से ऑनलाइन लिस्ट में रेगूलर सूची में हैं। इस कारण इनका नाम जुड़ा होने के कारण बोर्ड की प्राइवेट परीक्षा के आवेदन सब्मिट नहीं कर पा रहे हैं। एमपी ऑनलाइन पर एमपी बोर्ड से स्टूडेंट्स के नामों की सूची अपडेट नहीं होने के कारण स्टूडेंट्स को खासा परेशान होना पड़ रहा है। बारहवीं का प्राइवेट फार्म भरने आई कविता माहेश्वरी ने ग्यारहवीं की परीक्षा रेगूलर के रूप में दी थी। परीक्षा में पास नहीं होने के कारण उसने स्कूल से नाम हटवा लिया और बारहवीं की प्राइवेट परीक्षा देने के लिए जब एमपी ऑनलाइन पर आवेदन भरने गई तो लिस्ट में नाम शामिल होने के कारण प्राइवेट आवेदन सब्मिट नहीं हो पा रहा है। कक्षा दसवीं और बारहवीं में बोर्ड की प्राइवेट परीक्षा के आवेदन भरने कियोस्क पर पहुंच रहे अधिकांश स्टूडेंट्स को इस समस्या का सामना करना पड़ रहा है। 30 सितंबर परीक्षा फार्म भरने की आखिरी दिन है। यदि समय पर स्टूडेंट्स की सूची अपडेट नहीं हुई तो बड़ी संख्या में छात्र परीक्षा में शामिल होने से वंचित रह जाएंगे।

30 सितंबर तक भरना है आवेदन फार्म

कक्षा दसवीं और बारहवीं के रेगूलर और प्राइवेट परीक्षा आवेदन 30 सितंबर तक भरे जाना है। रेगूलर स्टूडेंट्स के आवेदन स्कूल के शिक्षकों के माध्यम से एमपी ऑनलाइन के कियोस्क से सामूहिक रूप से भरवाए जा रहे हैं। प्राइवेट स्टूडेंट्स को परीक्षा केंद्र के प्राचार्य से आवेदन फारवर्ड करवाने के बाद कियोस्क से ऑनलाइन सब्मिट करना हैं। 30 सिंतबर तक फार्म नहीं भरने पर स्टूडेंट्स परीक्षा में शामिल नहीं हो सकेंगे।

यह है मामला

सत्र 2012 में एमपी बोर्ड की दसवीं की नियमित परीक्षा देने वाले सभी स्टूडेंट्स के साफ्टवेयर की कंप्यूटराइज्ड तकनीक से 2014 में अपने आप बारहवीं के रेगूलर स्टूडेंट्स के रूप में शामिल हो गए हैं। दसवीं के बाद ग्यारहवीं की पढ़ाई में पिछड़ने, स्कूल बदलने या अन्य जगह पर स्थानांतरित होने के कारण अनेकों स्टूडेंट्स दसवीं के बाद स्कूल से टीसी ले चुके हैं। इसके बाद भी उनके नाम इसी स्कूल के नियमित स्टूडेंट्स की सूची में शामिल होने के कारण स्टूडेंट्स को प्राइवेट या अन्य स्थान से आवेदन करने में परेशान होना पड़ रहा है।

नहीं है एडिट