परीक्षा के चलते नहीं लग सका मेला
निज संवाददाता | नसरुल्लागंज
गुरुवारको कुछ स्कूलों के विद्यार्थियों द्वारा विज्ञान के मॉडल तैयार उत्कृष्ठ विद्यालय पहुंचे। लेकिन यहां पर कोई भी कार्यक्रम आयोजित नहीं होने के कारण उत्सुक विद्यार्थियों को मायूस होकर अपने विद्यालयों में वापस लौटना पड़ा।
उल्लेखनीय है कि बच्चों के मानसिक तार्किक शक्ति के विकास हेतु शासकीय उत्कृष्ठ विद्यालय में दो दिवसीय 18 19 सितंबर को विकासखंड स्तरीय 29 30 सितंबर को जिला स्तरीय विज्ञान प्रदर्शनी का कार्यक्रम होना था। इसमें मेले में लाए गए मॉडलों को समिति द्वारा चयनित कर जिला स्तर पर ले जाया जाता, लेकिन उत्कृष्ठ विद्यालय द्वारा त्रैमासिक परीक्षाओं के चलते इस विज्ञान प्रदर्शनी मेले का आयोजन नहीं किया गया। इसके चलते जिन छात्राओं ने विज्ञान के मॉडल तैयार किए थे, वह अपने मॉडल लेकर गुरुवार को भटकते हुए दिखाई दिए।
डीईओ के आदेश को नहीं दी तब्बजो
जिला शिक्षा अधिकारी धमेंद्र शर्मा द्वारा जिले के प्रत्येक ब्लॉक स्तर पर इस मेले के आयोजन कराने संबंधी निर्देश संकुल प्राचार्यों को दिए थे, लेकिन डीईओ के आदेश को किसी भी संकुल स्तर पर तब्बजो नहीं दिया गया। नतीजन जिन विद्यार्थियों द्वारा विषय से संबंधित मॉडल तैयार किए गए थे, वह उत्कृष्ठ विद्यालय तो आए, लेकिन किसी भी प्रकार का कार्यक्रम आयोजित नहीं होने के कारण उन्हें मायूस होकर लौटना पड़ा।
इनविषयों पर बनाए जाने थे मॉडल : संचालकराज्य शिक्षण संस्थान अध्यापक शिक्षा महाविद्यालय जबलपुर के निर्देशानुसार ब्लॉक स्तरीय विज्ञान प्रदर्शनी मेले में सामुदायिक स्वास्थ्य एवं पर्यावरण, विज्ञान एवं गणित में युगान्तकारी ऐतिहासिक घटनाएं, सूचना एवं संचार प्रौद्योगिकी, ऊर्जा संसाधन एवं सरंक्षण, परिवहन अपशिष्ट प्रबंधन पर स्कूली बच्चों को अपने मॉडल तैयार करने थे।
प्रदेशस्तर पर होगा चयन : 1819 सितंबर को विकासखंड स्तर पर समिति बनाकर चयन किया जाएगा, जिसे आगामी 29 और 30 सितंबर को जिला स्तरीय विज्ञान मेले में ले जाया जाएगा, जहां से चयनित मॉडल अक्टूबर माह में जबलपुर में राज्य स्तरीय विज्ञान मेले में शामिल होंगे। इस राज्य स्तरीय विज्ञान एवं पर्यावरण प्रदर्शनी में प्रदर्श प्रतियोगिता, विज्ञान संगोष्ठी, विज्ञान क्लब, प्रश्र मंच, पर्यावरण गीत, तत्कालीक भाषण, शिक्षण सहायक सामग्री एवं विज्ञान नाटिकाओं का आयोजन किया जाएगा,