पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • आपदा प्रबंधन जागरण कार्यक्रम आज

आपदा प्रबंधन जागरण कार्यक्रम आज

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
निज संवाददाता | नसरुल्लागंज

आजक्षेत्र के नर्मदा तटीय गांव सातदेव में एक विशाल आपदा प्रबंधन जन-जागरण कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। इसमें गांधी नगर गुजरात से रहे राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन बल (एनडीआरएफ)व आपदा प्रबंधन के विशेषज्ञों द्वारा क्षेत्रवासियों को प्राकृतिक आपदा से निपटने के गुर सिखाए जाएंगे। इस संबंध में आपदा प्रबंधन समिति के राजेंद्र जाट ने जानकारी देते हुए बताया कि ऐसे क्षेत्र जहां प्राकृतिक आपदा आने पर निवासरत लोग अपने आपको असुरक्षित महसूस करते हैं, ऐसे स्थानों पर राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन दल द्वारा लोगों को मोक ड्रिल के द्वारा अपने पास मौजूद संसाधनों का प्रयोग कर आपदा से निपटने एवं कम से कम नुकसान हो ऐसी स्थिति निर्मित करने हेतु प्रशिक्षण दिया जाएगा। इस कार्यक्रम का शुभारंभ भारतीय पुलिस सेवा महानिदेशक होमगार्ड एवं नागरिक सुरक्षा ऋषि कुमार शुक्ला विशेष अतिथि के रूप में उपस्थित अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक आपदा प्रबंधन सुरेंद्र कुमार पांडे, पूर्व निगम अध्यक्ष गुरुप्रसाद शर्मा, राजेंद्र सिंह राजपूत, जिला पंचायत सदस्य इमलेश जाट, कलेक्टर सुदाम खाडे, एसपी डाॅ. रमन सिंह सिकरवार के अलावा उज्जैन, देवास, हरदा के आपदा प्रबंधन के अधिकारियों द्वारा क्षेत्र के गांव सातदेव में सुबह 10 बजे किया जाएगा। इस आपदा प्रबंधन जन-जागरण कार्यक्रम में सातदेव के अतिरिक्त संपूर्ण क्षेत्र के ग्रामीण शामिल होंगे। इस कार्यक्रम में लगभग 4 हजार से अधिक ग्रामीण शामिल होंगे, जिन्हें दोपहर तीन बजे तक लाइव प्रशिक्षण दिया जाएगा।