वकीलों ने बंद रखा कामकाज
हाईकोर्टके चीफ जस्टिस की कार्यप्रणाली से असंतुष्ट होकर मंगलवार को जिलेभर के वकीलों ने काम नहीं किया। वकीलों की हड़ताल के कारण दिन भर पक्षकार परेशान हुए। दोपहर के समय वकीलों ने जिला न्यायालय परिसर में सांकेतिक प्रदर्शन करते हुए नारेबाजी भी की। वकीलों की विरोध प्रदर्शन से पक्षकार परेशान हुए। मंगलवार को स्टेट बार कोंसिल के आह्वान पर जिलेभर में वकीलों ने काम नहीं किया। ऐसे में पक्षकार परेशान होते रहे। सुबह से ही न्यायालय परिसर में सन्नाटा नजर रहा था। पक्षकार न्यायालय पहुंच रहे थे, लेकिन जब उन्हें हड़ताल का पता चला तो वापस लौट गए। वकीलों के काम नहीं करने से न्यायालयीन कार्य भी प्रभावित हुए। जिला अभिभाषक संघ के अध्यक्ष रामनारायण ताम्रकार ने बताया कि पूरे जिले में वकीलों का प्रदर्शन सफल रहा। न्यायालयीन कार्य पूरी तरह से ठप रहे। यही नहीं तहसील, एसडीएम कार्यालय सहित अन्य अदालतों में भी कामकाज प्रभावित हुआ। आष्टा, इछावर, नसरुल्लागंज, बुदनी में भी वकीलों के काम बंद का व्यापक असर देखा गया। मंगलवार को जिला न्यायालय परिसर में प्रदर्शन करते समय बड़ी संख्या में वकील शामिल हुए।