- Hindi News
- जनपद अध्यक्ष और उपाध्यक्ष पद को लेकर अब तैयारी
जनपद अध्यक्ष और उपाध्यक्ष पद को लेकर अब तैयारी
निज संवाददाता | नसरुल्लागंज
त्रि-स्तरीयपंचायत चुनाव में जिला पंचायत सदस्य जनपद सदस्य के साथ ही पंच सरपंचों के भी चुनाव हो चुके हैं। इस चुनावी दंगल में जिला पंचायत के तीन वार्डों में विजय प्रत्याशियों द्वारा विजय जुलूस निकाला जा चुका है। वहीं जनपद पंचायत के सदस्यों की भी अभी तक अधिकृत घोषणा नहीं हुई है।
इसके बाद भी जनपद के 25 वार्डों में मतगणना के बाद ही सामने आए रुझान के बाद प्रत्याशियों द्वारा खुशी जाहिर की जा चुकी है। जिला जनपद सदस्यों की अधिकृत घोषणा आगामी 27 फरवरी को रिटर्निंग अधिकारी पुष्पेंद्र निगम द्वारा कर दी जाएगी। चुनाव के द्वितीय चरण के नतीजे सामने आने के बाद जनपद पंचायत अध्यक्ष पद को लेकर विजयी रहे जनपद सदस्यों द्वारा उठा-पटक तेज कर दी गई है। अध्यक्ष के साथ ही उपाध्यक्ष की कुर्सी तक पहुंचने के लिए जीतने वाले जप सदस्यों ने जोड़तोड़ शुरू कर दी है। हालांकि जपं में अध्यक्ष और उपाध्यक्ष के निर्वाचन के लिए 3 मार्च की तारीख तय की गई है, लेकिन अभी से दावेदारी प्रस्तुत कर संगठन को अपने पक्ष में करने में कोई पीछे नहीं रहना चाह रहा है। 25 सदस्यों के बीच से ही अध्यक्ष और उपाध्यक्ष का चुनाव किया जाना है, जिसके चलते भाजपा और कांग्रेस के नेताओं द्वारा सदस्यों को अपने पक्ष में करने का प्रयास किया जा रहा हैं।
कांग्रेसभी लगा रही जोर : कांग्रेससमर्थित नेताओं की मानें तो वह भी जपं पर कब्जा जमाने के लिए पुरजोर प्रयास कर रही है। निर्दलीय जप सदस्यों को एकजुट कर अध्यक्ष का उम्मीदवार चुनने का प्रयास है।
भाजपा ने जताया है दावा
जपंनसरुल्लागंज में भाजपा पार्टी समर्थित 20 उम्मीदवारों के जीतने का दावा किया जा रहा है। इन सदस्यों के सहारे ही भाजपा अध्यक्ष और उपाध्यक्ष के पद पर काबिज होने को लेकर आश्वस्त नजर रही है। भाजपा ने जपं अध्यक्ष को लेकर कोई उठापटक हो, इसके लिए अभी किसी भी जपं सदस्य का नाम अध्यक्ष और उपाध्यक्ष के लिए अधिकृत घोषित नहीं किया है। साथ ही संकेत भी दिया है कि उसके पास बहुमत है और जपं पर इस बार फिर से भाजपा ही काबिज होगी।