पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • स्मार्ट हुए कॉलेज छात्र, 237 को मिले मोबाइल फोन

स्मार्ट हुए कॉलेज छात्र, 237 को मिले मोबाइल फोन

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
निज संवाददाता | नसरुल्लागंज

नगरके शासकीय महाविद्यालय के 237 छात्र-छात्राओं को निशुल्क स्मार्ट फोन मिलेंगे। जबकि कॉलेज की कक्षाओं से गैरहाजिर रहने वाले 5 से 7 विद्यार्थियों को बाहर का रास्ता दिखा दिया गया है। कॉलेज प्रबंधन ने उच्च शिक्षा विभाग को संकायवार रिपोर्ट भेजने के बाद आकड़ों को अंतिम रुप दे दिया है।

चुने गए विद्यार्थियों को संभवत इस माह के आखिरी सप्ताह या मार्च माह तक स्मार्ट फोन मिल जाएंगे। उच्च शिक्षा विभाग ने करीब 3 हजार रुपए मूल्य के स्मार्ट फोने देने के लिए सप्लायर्स तय कर लिए हैं। इस माह के आखिरी सप्ताह या मार्च माह के प्रथम सप्ताह में शिविर लगाकर मोबाइल हैंडसेट दे दिए जाएंगे।

हालांकि कॉलेज प्रबंधन ने अभी शिविर के संबंध में शासन स्तर से कोई जानकारी उपलब्ध नहीं होने की बात कहीं है। नगर के शासकीय कॉलेज में अभी वाई फाई की सुविधा भी उपलब्ध नहीं है। स्मार्ट फोन मिलने से पूर्व ही कॉलेज प्रबंधन वाई फाई शुरू करने की बात कर रहा है।

गायबरहने वाले रहेंगे वंचित

सरकारकी निशुल्क स्मार्ट फोन योजना में कॉलेज के प्रथम सेमेस्टर के आट्र्स, कामर्स और साइंस संकायय के विद्यार्थियों को मोबाइल देना है। इसके लिए विद्यार्थियों की उपस्थिति 75 प्रतिशत होना चाहिए। ऐसे छात्र-छात्राओं को ही योजना के तहत पात्र माना गया है। जबकि उन छात्र-छात्राओं को बाहर का रास्ता दिखा दिया गया है, जो

^कॉलेज से छात्र-छात्राओं को स्मार्ट फोन के लिए कूपन दिए जाएंगे। उच्च शिक्षा विभाग द्वारा मांगी गई समस्त जानकारी भेज दी गई है। बजट आते ही संभवत: मार्च माह के प्रथम सप्ताह तक स्मार्ट फोन प्रदान करने के निर्देश जारी हो जाएंगे। हालांकि अभी तक इस संबंध में कोई भी आदेश प्राप्त नहीं हुए हैं। बीएसपंवार, प्रभारी प्राचार्य