- Hindi News
- जयंती पर होगी भजन प्रतियोगिता और किया जाएगा सम्मान
जयंती पर होगी भजन प्रतियोगिता और किया जाएगा सम्मान
नसरुल्लागंज | इसवर्ष भी डॉ. भीमराव अंबेडकर विचार मंच के तत्वाधान में संत शिरोमणि रविदास जयंती पर नगर में एक विशाल भजन प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है। यह प्रतियोगिता नगर के स्व. मोहनलाल शिशिर यात्री बस स्टैंड पर 14 फरवरी को रात 9 बजे से आयोजित की जाएगी। प्रतियोगिता के सफल आयोजन को लेकर कार्यकर्ताओं द्वारा अभी से जोरशोर से तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। इस प्रतियोगिता में नगर क्षेत्र के अतिरिक्त कई जिलों के भजन मंडल प्रतियोगिता में भाग लेने अपना नाम दर्ज करा रहे हैं। इस प्रतियोगिता में विजेता मंडलियों को 31 हजार, 21 हजार, 15 हजार, 11 हजार, 7100, 5100 3100 रुपए के अतिरिक्त कई सांत्वना पुरस्कार दिए जाएंगे। इसके अतिरिक्त क्षेत्रीय संस्कृति विरासत को जीवित रखने के साथ ही सामाजिक, धार्मिक, शैक्षणिक एवं समरस्ता के क्षेत्र में काम करने वाले समाज सेवियों को सम्मान स्वरुप समरस्ता पुरस्कार से भी सम्मानित किया जाएगा। कॉलेज प्रबंधन ने उच्च शिक्षा विभाग को संकायवार रिपोर्ट भेजने के बाद आंकडों को अंतिम रुप दिया।