कलाकार बना रहे मां की प्रतिमाएं
निज संवाददाता | नसरुल्लागंज
24सितंबर को पितृमोक्ष अमावस्या के बाद 25 सितंबर से शारदीय नवरात्र पर्व आरंभ होने जा रहा है। पर्व के लिए अभी से नगर में तैयारियां शुरु हो गई हैं। शक्ति भवानी मां दुर्गा की मूर्तियों का निर्माण कार्य दूर-दराज महानगरों ग्रामीण अंचलों से आए आकृतिकारों द्वारा आरंभ कर दिया गया है। गौरतलब है कि नगर क्षेत्र में नवरात्र पर्व आस्था एवं भक्ति के साथ मनाया जाता है। नगर क्षेत्र में अनेक स्थानों पर मां दुर्गा प्रतिमा की स्थापना कर 9 दिन तक उनकी विशेष पूजा अर्चना विद्वान पंडितों से कराई जाती है।
मंदिरोंमें भी साफ-सफाई मरम्मत का कार्य शुरू : नवरात्रके चलते नगर क्षेत्र के धार्मिक देवी स्थलों की साफ-सफाई, मरम्मत पुताई का काम आरंभ कर दिया गया है। विशेष रुप से नगर के खेड़ापति हनुमान धाम बजरंग कुटी, कुरीनयापुरा, नेहरुगांव वाली विजयासन देवी सहित अनेक मंदिरों में यह क्रम आरंभ कर दिया है। इन मंदिरों में नवरात्र आरंभ होते ही क्षेत्र के अतिरिक्त विभिन्न प्रदेशों से श्रद्धालुओं का आना आरंभ हो जाएगा।
मू्र्तिकार पूनम जिंझोरे ने बताया कि प्रतिवर्ष यहां आकर दो माह पूर्व से मूर्तियों का निर्माण करते चले रहे हैं। अधिकांश मूर्तियों की बुकिंग मेरे पास एक माह पूर्व ही हो चुकी है। मूर्ति बनाने की निर्माण सामग्री महंगी होती जा रही है।