सर्वे के लिए दिया एक दिवसीय प्रशिक्षण
निज संवाददाता | नसरुल्लागंज
शुक्रवारको जनपद पंचायत में समग्र सामाजिक सुरक्षा मिशन के तहत एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम आयेाजित किया गया
इसमें समस्त ग्राम पंचायत के सीएफटी प्रभारी, ग्राम पंचायत सचिव, ग्राम रोजगार सहायक शिक्षा प्रेरकों को समग्र सामाजिक सुरक्षा मिशन के तहत 41 हजार परिवारों के व्यक्तिगत शौचालय, स्कूल शौचालय, आंगनबाड़ी शौचालय के सत्यापन के लिए प्रिंट आउट ग्रामवार प्रदाय कर प्रपत्र की सभी आवश्यक जानकारी ब्लाक समन्वयक एनबीए ऑनलाइन पोर्टल प्रविष्टि कर तकनीकी मार्गदर्शन दिया गया। इस अवसर पर एसडीएम एचएस चौधरी द्वारा स्वच्छता के महत्व आवश्यकता पर विस्तृत चर्चा करते हुए बताया कि हमारे जीवन में स्वच्छता का सबसे अधिक महत्व है। इसके लिए हमें ग्राम स्तर पर स्वच्छता के सभी घटकों की पूर्ण और स्पष्ट जानकारी होने पर हम उचित कार्य योजना तैयार कर लक्ष्य को प्राप्त कर सकते हैं। इसके लिए सर्वे को पूरी ईमानदारी जिम्मेदारी के साथ समय-सीमा में पूर्ण करने के लिए प्रोत्साहित किया जाए। उन्होंने बताया कि 13 से 21 सितंबर तक सर्वे कार्य पूर्णत संपादित किया जाकर विशेष ग्राम सभा 21 से 25 सितंबर तक आयोजित ग्राम सभाओं में इस आशय का अनुमोदन कराने एवं व्यक्तिगत शौचालय के सर्वेक्षण की ऑनलाइन प्रविष्टि करने के लिए सहायकों को निर्देशित किया गया।