पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • गांव गांव जाकर दी जाएगी जानकारी

गांव-गांव जाकर दी जाएगी जानकारी

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
कलेक्टरने विभागीय अधिकारियों को निर्देशित किया कि इस महोत्सव को शासकीय कार्यक्रम मानते हुए इसमें सभी प्रशासकीय अधिकारी के अलावा आमजन भी अपनी सहभागिता सुनिश्चित करें और इसका जोर-शोर से प्रचार- प्रसार करें। इसके लिए प्रत्येक गांव-गांव में मुनादी कराई जाए। इसके अलावा सेक्टर स्तर पर भी एसडीएम बैठक आहुत करें, जिसमें राजस्व, कृषि पंचायत स्तर के अधिकारियों को महोत्सव संबंधी जानकारियों से अवगत कराया जाए। क्षेत्र के रकवे कृषि संबंधी जानकारी बिना विभागीय अधिकारियों के संभव नहीं है।

नसरुल्लागंज. अधिकारियों को कार्यक्रम के लिए जरूरी निर्देश दिए गए।

{ 17 सितंबर को मुख्यमंत्री बांटेंगे किसानों को बीमा प्रमाण पत्र संदेश की पाती

निजसंवाददाता | नसरुल्लागंज

कृषिविभाग गांव-गांव में कृषि रथ भेजने की तैयारी कर रहा है। इस रथ में वैज्ञानिक होंगे जो किसानों को कृषि आधारित जानकारी देंगे। इसके अलावा सुझाव और समस्या के निराकरण के उपाय बताएंगे।

इस संबंध में कलेक्टर सुदाम खाड़े ने जनपद पंचायत सभागार में सभी विभागीय अधिकारियों की बैठक लेकर बताया कि मध्यप्रदेश में कृषि की विकास दर 25 प्रतिशत होने के कारण शासन द्वारा कृषि महोत्सव मनाया जा रहा है। इस महोत्सव के चलते कृषि रथ में उपलब्ध वैज्ञानिकों द्वारा ग्रामीण क्षेत्रों में पहुंचकर क्षेत्र के किसानों को कृषि संबंधी जानकारियों से अवगत कराया जाएगा।

मुख्यमंत्रीबांटेंगे करोड़ों के बीमा प्रमाण पत्र

श्रीखाडे ने बताया कि राष्ट्रीय कृषि बीमा योजना के खरीफ फसल 2013 के बीमा दावा राशि के प्रमाण पत्र का वितरण 17 सितंबर को मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान द्वारा किया जाएगा। इसके साथ ही 25 सितंबर से 20 अक्टूबर तक शासन द्वारा जिला स्तरीय कृषि महोत्सव मनाया जा रहा है। संपूर्ण जिले के एक लाख 38 हजार किसानों को लगभग 294 करोड़ रुपए की बीमा राशि एवं प्रमाण पत्र देकर लाभान्वित किया जाएगा। मुख्यमंत्री द्वारा नसरुल्लागंज में आयोजित होने वाले कार्यक्रम में 50-100 हितग्राहियों को प्रमाण पत्र बांटे जाएंगे। इसके अलावा जो हितग्राही किसी कारणवश कार्यक्रम में उपलब्ध नहीं हो सकेेंगे, ऐसे किसानों को शासकीय कर्मचारी के हस्त प्रमाण पत्र भेजे जाने की व्यवस्था सुनिश्चित की जाएगी।

वैज्ञानिकदेंगे किसानों को जरूरी सलाह

उपसंचालक कृषि रामेश्वर पटेल ने बताया कि कृषि