- Hindi News
- दुर्गा उत्सव को लेकर शांति समिति की बैठक
दुर्गा उत्सव को लेकर शांति समिति की बैठक
दुर्गा उत्सव को लेकर शांति समिति की बैठक
नसरुल्लागंज |आगामी 26 सिंतबर से शुरु होने जा रहे शारदीय नवरात्र पर्व को लेकर नगर के थाने में शांति समिति की बैठक आयोजित की गई, जिसमें बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक उपस्थित थे। बैठक में थाना प्रभारी द्वारा सभी गणमान्य नागरिकों को शारदीय नवरात्र पर्व शांति पूर्ण तरीके से मनाए जाने का निर्णय लिया गया।
इस अवसर पर नगर पंचायत अध्यक्ष द्वारा संपूर्ण शहर की सफाई व्यवस्था की जिम्मेदारी ली गई। वहीं दुर्गा उत्सव समितियों पर सुरक्षा की दृष्टि से पुलिस बल भी तैनात रहेगा। इस दौरान धार्मिक स्थलों के आसपास साफ-सफाई समय से कराने के लिए भी कहा गया।