पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • अभाविप के अभ्यास वर्ग में शामिल हुए छात्र

अभाविप के अभ्यास वर्ग में शामिल हुए छात्र

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
अखिलभारतीय विद्यार्थी परिषद का दो दिवसीय जिला अभ्यास वर्ग नगर के सरस्वती शिशु विद्या मंदिर में आयोजित किया गया। इसमें सीहोर, आष्टा, जावर, नसरुल्लागंज, इछावर के छात्र उपस्थित रहे।

कार्यक्रम में उपस्थित अतिथियों ने सभी छात्रों को परिषद की गतिविधियों से अवगत कराया। इसके साथ ही जम्मू कशमीर के बाढ पीडि़तों के लिए नगर में भ्रमण कर सहयोग राशि एकत्रित की गई। प्रतिवर्षानुसार इस वर्ष भी जिला अभ्यास वर्ग में विभाग प्रमुख कृष्णपाल पंवार, जिला प्रमुख विवेक तोमर, जिला संयोजक निखिल कुईया द्वारा जिला तहसीलों की कार्यकारणियों का गठन किया गया। इसमें जिला एबीवीपी दीपक श्रीवास्तव, जिला एसएफडी प्रमुख रवींद्र लसूड़लिया, सीहोर तहसील संयोजक पिंटू प्रजापति, तहसील सहसंयोजक अंशुल भावसार, आष्टा तहसील संयोजक अंकित खत्री, तहसील सहसंयोजक अर्जुन ठाकुर, जावर तहसील संयोजक ओमपाल ठाकुर, सहसंयोजक अवतार ठाकुर को नियुक्त किया गया। इस अवसर पर राम सोनी, सतपाल ठाकुर, अर्पित सोनी, मनोज सोनी, नरेंद्र ठाकुर, कुलदीप ठाकुर, महेंद्र ठाकुर, तशवंत ठाकुर, महेंद्र ठाकुर आदि उपस्थित थे।