- Hindi News
- चुनाव हारने पर भाजपा प्रत्याशी के बेटे ने की तोड़फोड़
चुनाव हारने पर भाजपा प्रत्याशी के बेटे ने की तोड़फोड़
प्रत्याशी और उसके बेटे के खिलाफ की पुलिस में शिकायत
निजसंवाददाता | नसरुल्लागंज
नगरीयनिकाय चुनाव में हारने के बाद एक पार्षद प्रत्याशी के पुत्र ने बौखलाकर भाजपा के जिला उपाध्यक्ष के घर जाकर तोडफ़ोड़ की। घटना के बाद जिला उपाध्यक्ष ने थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई। वहीं स्वयं प्रत्याशी उनके पुत्र पर मतगणना के बाद रात्री में ठेकेदार से अड़ीबाजी कर रुपए मांगने का मामला भी दर्ज हुआ है।
नगरीय निकाय चुनाव की मतगणना के बाद नतीजे सामने आने पर वार्ड क्रमांक 14 में भाजपा के पार्षद प्रत्याशी अनिल जैन 18 मतों से पराजित हुए। इस हार से पार्षद प्रत्याशी जैन और उनके पुत्र योगेश उर्फ योगी जैन बौखला गए और आक्रोशित होकर अपनी ही पार्टी के वरिष्ठों को अपमानित करने लगे। सोमवार को अनिल जैन के पुत्र योगेश ने भाजपा जिला उपाध्यक्ष रवि मालवीय के घर पहुंचकर उनके साथ अभद्रता की और घर के बाहर गार्डन में रखे गमलों को तोड़फोड़ दिया।
कार्यकर्ताओंके साथ पहुंचे थाने
इसघटना के बाद जिला उपाध्यक्ष अपने कार्यकर्ताओं के साथ थाने पहुंचे और योगेश के खिलाफ मामला दर्ज कराया। वहीं मतगणना की रात्रि में अनिल जैन उनके पुत्र योगी जैन ने भाजपा कार्यकर्ता ठेकेदार नीरज शर्मा को यात्री बस स्टैंड पर रोका और अपमानित करते हुए रुपयों की मांग की। इस पर ठेकेदार की रिपोर्ट पर पिता-पुत्र के खिलाफ पुलिस ने अड़ीबाजी का मामला दर्ज किया है।
नसरुल्लागंज. थाने में एसडीओपी से चर्चा करते हुए।