नहीं चलेंगे 2005 से पहले के बड़े नोट
निज संवाददाता | नसरुल्लागंज
अगरआपके पास 2005 के पहले के 100, 500 और 1000 रुपए के नोट हैं तो उन्हें नया साल आने से पहले ही बदल लें। नहीं तो ये नोट सिर्फ कागज ही रह जाएंगे। इनकी कोई वैल्यू नहीं रहेगी।
दरअसल आरबीआई के निर्देशों के मुताबिक 2005 के पहले के बड़े नोट एक जनवरी 2015 के बाद प्रचलन में नहीं रहेंगे। रिजर्व बैंक द्वारा 2005 के पहले के नोट चलन से बाहर करने की तारीख बढ़ने के बाद से बाजार में बैक डेट के बड़े नोटों की आमद बैंकों और बाजार में कम हो गई थी लेकिन अब इसकी मियाद खत्म होने में सिर्फ 23 दिन का समय रह गया है। ऐसे में उन लोगों को ये नोट बदलने में ज्यादा देर नहीं करना चाहिए, जिनके पास बड़ी संख्या में ये नोट रखे हुए हैं।
बैंकोंमें बदले जा रहे नोट: पुरानेनोट बदलने के लिए बैंक शाखाओं में जाकर लोग इन्हें बदल सकते हैं। इस संबंध में पूर्व भी आरबीआई द्वारा नोट बदले जाने के निर्देश जारी किए गए थे, लेकिन यह निर्देश लागू नहीं हुए थे। इस संबंध में जब स्टेट बैंक ऑफ इंडिया के शाखा प्रबंधक आरएन भार्गे से चर्चा की गई तो उन्होंने बताया कि पुराने नोटों को बदला जाएगा। इसके लिए कोई भी सूचना उपभोक्ताओं को नहीं दी गई हैं। जैसे - जैसे बैंकों में उपभोक्ता द्वारा नगदी जमा आहरण किया जाएगा तो ऐसी स्थिति में उपभोक्ताओं को पुराने नोटों को बदलकर नए नोट प्रदान किए जाएंगे।
ऐसेपहचानें 2005 के पहले के नोट : वर्ष2005 के पहले के नोटों को पहचानना बहुत की आसान है। इन नोटों पर प्रिटिंग का साल नहीं छपा है। वहीं 2005 के बाद छपे नोटों में साल देख सकते हैं।
एड्रेसप्रूफ दिखाना होगा : नगरके अन्य बैंकों में नोट बदलने के लिए स्पष्ट निर्देश प्राप्त नहीं हुए हैं। निर्देश आते ही बैंक ऑफ इंडिया, सेट्रंल बैंक, जिला सहकारी केंद्रीय बैंक, नर्मदा झाबुआ मालवा ग्रामीण बैंक में भी यह प्रक्रिया स्पष्ट निर्देश के बाद शुरु कर दी जाएगी। निर्देश के बाद कार्रवाई होगी।