पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • मेगा लोक अदालत का आयोजन 13 को

मेगा लोक अदालत का आयोजन 13 को

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
नसरुल्लागंज | आगामी13 दिसंबर को सुबह 10.30 बजे नेशनल मेगा अदालत का आयोजन राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण नई दिल्ली एवं राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण मप्र जबलपुर के तत्वाधान में किया जा रहा है। इसमें दाण्डिक, सिविल, राजस्व मोटरदावा अधिकरण, बैंक संबंधी परकाम्य लिखित, मनरेगा, नगर पालिका से संबंधित एवं समझौता योग्य समस्त प्रकार के विधिक प्रकरण एवं प्रवर्तन प्रकरणों का निराकरण आपसी सुलह-समझौते के आधार पर किया जाएगा। जन सामान्य से अनुरोध किया गया है कि उक्त नेशनल लोक अदालत का अधिक से अधिक लाभ उठाते हुए अपने प्रकरणों का उक्त लोक अदालत के माध्यम से आपसी सुलह-समझौते और भाई-चारे के आधार पर निराकरण कराया जाए।