पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • दिन का तापमान गिरा, रात के पारे में बढ़ोतरी

दिन का तापमान गिरा, रात के पारे में बढ़ोतरी

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
निज संवाददाता | नसरुल्लागंज

मौसमने एक बार फिर से करवट ले ली है। गुरुवार को अधिकतम तापमान में 1 डिग्री सेल्सियस की गिरावट से अधिकतम तापमान 27.5 और न्यूनतम तापमान में 0.4 डिग्री की वृद्धि होने से तापमान 12.8 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया।

एक पखवाड़े से मौसम का रुख बिगड़ने से इस वर्ष गर्मी देरी से दस्तक दे रही है। बादल और धुंध की वजह से आम जनजीवन के साथ ही फसलें प्रभावित होने लगी थीं। धूप निकलने से अब राहत है।

जनवरी में पूरे माह ठंड बरकरार रहने से मौसम सर्द बना रहा। आमतौर पर मकर सक्रांति के बाद गर्मी असर दिखाने लगती है। खेतों में इस समय फसलें पकने से उन्हें धूप की आवश्यकता होती हैं। जबकि इस वर्ष 15 जनवरी के बाद से बादल और ठंडी हवा की वजह से धूप नदारद रही।

ऐसे में दलहनी फसलों पर संकट गहराने लगा था। फरवरी माह की शुरुआत से ठंड विदा होने और तेज धूप निकले से फसलों में सुधार होने लगा है।

तापमानमें बना हुआ है निरंतर उतार-चढ़ाव

फिलहालतापमान में उतार-चढ़ाव का दौर जारी है। गुरुवार शुक्रवार को अधिकतम तापमान 28 से 30 डिग्री और न्यूनतम तापमान 14 से 15 डिग्री तक दर्ज किया गया। उल्लेखनीय है कि पिछले 24 घंटों में इसमें आंशिक बदलाव हुआ है। मौसम खुलने से स्कूली बच्चों को भी राहत मिली है।