- Hindi News
- कदमताल करने मुख्य मार्गों से निकले स्वयंसेवक
कदमताल करने मुख्य मार्गों से निकले स्वयंसेवक
बुधनी | हमारादेश ऋषि मुनियों का देश है। मर्यादा पुरुषोत्तम राम हमारे आदर्श हैं। राम 14 वर्ष के लिए वनवास गए लेकिन उन्होंने इस दौरान जो कार्य किए उन्हीं को आज राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ कर रहा है। मनुष्य परिस्थितियों का दास नहीं अपितु परिस्थितियों का निर्माता होता है। यह बातें बुधनी नगर में आयोजित जिला स्तरीय गुणवत्ता पथ संचलन के उपरान्त स्वयं सेवकों को संबोधित करते हुए कार्यक्रम के मुख्य वक्ता मध्यभारत प्रांत के सह धर्म जागरण प्रमुख मनीष उपाध्याय ने व्यक्त किए। कार्यक्रम के शुभारंभ में अदालत कॉलोनी से पथ संचलन का शुभारंभ घोष के साथ किया गया जो नगर के मुख्य मार्ग से होता हुआ खेड़ापति हनुमान मंदिर, ईदगाह न्यू कॉलोनी होते हुए रेलवे कॉलोनी मुख्य बाजार से सब्जी बाजार तक निकाला गया। लोगों ने इस दौरान पुष्प वर्षा कर भव्य स्वागत किया। इसमें नसरुल्लागंज रेहटी एवं बुदनी तहसीलों के 180 स्वयंसेवकों ने भाग लिया। कार्यक्रम में हमीर सिंह सोलंकी, हेमंत सेठिया, दिनेश शर्मा राजेंद्र सिंह राजपूत मौजूद थे।