पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • फैसले पर टिकी रहीं नजरें

फैसले पर टिकी रहीं नजरें

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
{ मतगणना स्थल के बाहर सुबह से ही लग गई थी लोगों की भीड़

{ फरवरी के आखिरी सप्ताह में होगी परिणामों की घोषणा

कार्यालयसंवाददाता | सीहोर

त्रि-स्तरीयपंचायत चुनाव के दूसरे चरण के तहत इछावर और नसरुल्लागंज ब्लाक में जनपद और जिला पंचायत सदस्य के लिए मतगणना रविवार को हुई। इस दौरान रुझान जानने के लिए सुबह से ही केंद्रों के बाहर बड़ी संख्या में बड़ी संख्या में लोगों की भीड़ जमा थी। जैसे-जैसे गिनती होती जा रही थी उम्मीदवारों और उनके समर्थकों में रिजल्ट को लेकर धड़कनें तेज होती जा रही हैं।

इछावर ब्लाक में जनपद पंचायत परिसर में ही मतगणना की गई। इसके साथ ही नसरुल्लागंज में एक्सीलेंस स्कूल में मतगणना कार्य हुआ। मतगणना के रुझान जानने के लिए बड़ी संख्या में लोग यहां भोपाल नाके पर जुट गए। ऐसे में सदस्य पद के उम्मीदवारों के समर्थक भी अपने-अपने वाहनों के काफिले के साथ मतगणना स्थल पर पहुंचे। मतगणना स्थल पर कोई अप्रिय घटना हो इसके लिए यहां पर्याप्त पुलिस बल तैनात था।

द्वितीय चरण का मतदान 5 फरवरी को हुआ था। जनपद सदस्य एवं जिला पंचायत सदस्य की विकासखंड मुख्यालय पर ईवीएम से की जाने वाली मतों की गणना 8 फरवरी को हुई।

सरपंच एवं पंच पद की विकासखंड मुख्यालय पर की जाने वाली मतगणना, सारणीकरण तथा निर्वाचन परिणाम की घोषणा की तारीख अब 9 फरवरी को होगी।

मतगणनाके बाद आगे रहे उम्मीदवारों ने निकले जुलूस

नसरुल्लागंज | त्रिस्तरीयपंचायत चुनाव की मतगणना के बाद दोपहर 12 बजे सभी प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला ईवीएम से गिनती के बाद हो गया। मतगणना को लेकर व्यापक तैयारियां की गई थीं। एसडीएम एचएस चौधरी तहसीलदार पुष्पेंद्र निगम नजर रखे हुए थे। दोपहर 12 बजे घोषित परिणाम के अनुसार जिला पंचायत के वार्ड क्रमांक 15-16 17 में विजय प्रत्याशियों के नाम सामने गए। वार्ड क्रमांक 17 से चींच के मोहन सिंह पंवार, वार्ड क्रमांक 15 से फिरका बाई धमेंद्र सिंह बारेला वार्ड क्रमांक 16 से शेर सिंह उर्फ शेरु राजपूत आगे रहे।

इसी तरह जनपद के 25 वार्डो के भी सदस्यों का परिणाम ईवीएम मशीन द्वारा घोषित कर दिया गया। हालांकि जनपद सदस्यों की अधिकारिक घोषणा प्रशासन द्वारा 27 फरवरी को जनपद पंचायत प्रागंण में जिला पंचायत सदस्यों की घोषणा 28 फरवरी को जिला मुख्यालय पर कर प्रमाण पत्रों का वितरण किया जाएगा।

नगरमें रहा प्रत्याशियों समर्थकों का मेला

मतगणनाको लेकर सुबह 7 बजे से ही नगर सहित ग्रामीण क्षेत्रों के बड़ी संख्या में लोग नगर के उत्कृष्ट विद्यालय मतगणना स्थल से 100 गज की दूरी पर खड़े रहकर मतगणना का रुझान जानते रहे।

वहीं नगर के प्रमुख चौराहों होटलों चाय की गुमठियों पर भी जनता की भीड़ परिणाम जानने लगी रही। वहीं कहीं कोई व्यवस्था गड़बड़ हो, इसके लिए एसडीओपी आरके भदौरिया द्वारा 500 से अधिक पुलिसकर्मियों को तैनात कर रखा था।

नसरुल्लागंज. मतगणना के लिए अपनी-अपनी टेबिलों पर कर्मचारी मतों की गिनती का हिसाब लगाते हुए।