पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • नहीं हो रही सोनोग्राफी

नहीं हो रही सोनोग्राफी

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
नसरुल्लागंज. पांच माह से बंद पड़ी है सोनोग्राफी मशीन।

{ रजिस्ट्रेशन खत्म होने पर सीहोर की टीम ने बंद कराई मशीन

{ महिलाओं को सोनोग्राफी कराने जाना पड़ रहा है अन्य जगहों पर

निजसंवाददाता | नसरुल्लागंज

नगरके सरकारी अस्पताल में पिछले 8 महीने से सोनोग्राफी मशीन बंद पड़ी हुई है, जिसके चलते प्रसूति गर्भवती महिलाओं के साथ महिला मरीजों को जांच कराने के लिए सीहोर, होशंगाबाद खातेगांव जाना पड़ रहा है। इस समस्या की तरफ अभी तक ध्यान नहीं दिया जा रहा है।

बीते मार्च-अप्रैल माह में जिला अस्पताल से आए दल द्वारा सोनोग्राफी मशीन की जांच की गई थी। जांच के दौरान पाया गया था कि सोनोग्राफी मशीन का रजिस्ट्रेशन खत्म हो चुका है। उन्होंने सोनाेग्राफी मशीन का रजिस्ट्रेशन कराने के लिए अस्पताल प्रबंधन को कहा था, लेकिन अभी तक अस्पताल प्रबंधन द्वारा सोनोग्राफी मशीन का रजिस्ट्रेशन नहीं कराए जाने की दशा में यह मशीन पांच महीने से बंद पड़ी हुई है।

अस्पताल में आने वाली महिला मरीजों ने बताया कि वैसे तो अस्पताल में सोनाग्राफी मशीन की कोई एक्सपर्ट महिला डाॅक्टर नहीं है। एक महिला डाॅक्टर है, जो थोड़ी-बहुत जांच कर देती थीं, लेकिन पिछले पांच महीनों से सोनाग्राफी मशीन के बंद होने के कारण हमें होशंगाबाद, सीहोर खातेगांव में जाना पड़ रहा है, जिससे हमें आर्थिक परेशानियों से गुजरना पड़ता है। महिला मरीज सुनीता बाई इटावाखुर्द, आरती वर्मा रेहटी, अनुसईया बाई निम्नागांव ने बताया कि यहां पर दवाएं, पर्याप्त डाॅक्टर सहित एक्सपर्ट की व्यवस्था कर सोनाग्राफी मशीन चालू कराना चाहिए।

खत्महो गया था रजिस्ट्रेशन

^सोनोग्राफीमशीन का रजिस्ट्रेशन खत्म हो गया है। टीम द्वारा जांच के दौरान इसे बंद कर इसके उपयोग पर प्रतिबंध लगा दिया था। शीघ्र ही मशीन को चालू करा लिया जाएगा। मुकीमअहमद, बीएमओ