पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • अर्द्ध वार्षिक परीक्षा का पैटर्न बदला

अर्द्ध-वार्षिक परीक्षा का पैटर्न बदला

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
निज संवाददाता | नसरुल्लागंज

बीतेसोमवार से कक्षा 9 से 12 तक की अर्द्धवार्षिक परीक्षाएं शुरू हुई हैं। इस बार इन अर्द्धवार्षिक परीक्षाओं में प्रश्न पत्र तैयार करने का काम स्थानीय स्तर पर ही शिक्षकों से कराया गया है। इस बार परीक्षा पेपर का पैटर्न बदलते हुए लोकल स्तर पर ही पेपर तैयार किए गए हैं। बीते वर्ष जो अर्द्धवार्षिक परीक्षाएं हुई थीं, उसमें पेपर तैयार करने का काम भोपाल स्तर से हुआ था और भोपाल से ही प्रश्न पत्र आए थे, लेकिन इस बार यह प्रक्रिया बदल दी गई हैं।

इस बार बोर्ड पैटर्न पर पेपर आने से सरकारी हाईस्कूल और हायर सेकंडरी स्कूल में पढ़ाने वाले शिक्षकों ने राहत की सांस ली हैं। कारण यह हैं कि बोर्ड पैटर्न पर जो पेपर आते थे वह कठिन थे, जबकि स्थानीय स्तर पर जो पेपर तैयार हुए है उन्हें शिक्षकों ने अपने सरकारी स्कूलों की शैक्षणिक स्तर का ध्यान में रखकर बनाया हैं।

उत्कृष्ट विद्यालय के प्राचार्य पीएन पेठारी ने बताया कि इस बार स्थानीय स्तर पर ही परीक्षा के पेपर तैयार कराए गए हैं। पिछली बार तो भोपला से पेपर आए थे।