पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • आधा दर्जन इंजीनियरों पर गिरी गाज

आधा दर्जन इंजीनियरों पर गिरी गाज

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर इंपैक्ट

निज संवाददाता | नसरुल्लागंज

मुख्यमंत्री के विधान सभा क्षेत्र में अरबों रुपए के सड़क निर्माण में लापरवाही बरतने वाले करीब आधा दर्जन इंजीनियरों को निलंबित कर दिया गया है। 4 दिसंबर को स्वयं लोक निर्माण विभाग मंत्र सरताज सिंह मौके पर पहुंचे थे और टीम को सड़कों की क्वालिटी जांचने के लिए मटेरियल के सेंपल लेने के निर्देश दिए गए थे। सेंपल में घटिया सामग्री पाए जाने पर इंजीनियरों के खिलाफ यह कार्रवाई की गई है।

प्रदेश में बुदनी को अव्बल दर्जे की विधानसभा बनाने के लिए मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने अब तक अरबों रुपए के कार्य क्षेत्र में करवाए हैं। लेकिन सीएम के प्रयासों पर अधिकारी पलीता लगाने में लगे हैं। ऐसे में क्षेत्र में सड़कों की घटिया क्वालिटी को लेकर बार-बार शिकायतें उठती रही हैं। पिछले दिनों भी क्षेत्रवासियों ने सीएम से सड़कों की खराब क्वालिटी को लेकर शिकायत की थी। इसके चलते सीएम के निर्देश पर लोक निर्माण विभाग सरताज सिंह के नेतृत्व में अधिकारियों का एक दल बुदनी विधानसभा क्षेत्रों की सड़कों की जांच करने पहुंचा। इस दौरान दल ने 100 से अधिक सड़कों के मटेरियल के सेंपल लिए थे। जिसमें सेंपल में मटेरियल मानक नहीं पाया गया। इसके चलते निर्माण में जिम्मेदार इंजीनियरों के खिलाफ निलंबन की कार्रवाई की गई।

इन्हें किया निलंबित

मुख्य अभियंता राजधानी परिक्षेत्र के तहत उप संभाग बुदनी में सड़क निर्माण को लेकर अनियमितताओं में आधा दर्जन इंजीनियरों को निलंबित किया गया हैं। बुदनी के मैन रोड से धामंदा सड़क निर्माण में लापरवाही अनियमितता बरतने पर उपयंत्री धमेंद्र सेलारपुरिया को निलंबित किया गया। निलंबन अवधि में इनका मुख्यालय मुख्य अभियंता राजधानी परिक्षेत्र भोपाल रहेगा। इसी प्रकार अतरालिया नहर से पूर्व निगम अध्यक्ष गुरुप्रसाद शर्मा के गांव मंडी तक सड़क निर्माण कार्य में गंभीर अनियमितता पाए जाने पर उपयंत्री राकेश श्रीवास्तव को निलंबित किया गया। बुदनी समेरी से खनपुरा रतनपुरा सड़क निर्माण कार्य में उपयंत्री एनएस पटेल को भी निलंबित किया गया। इनका मुख्यालय अभियंता सेतु परिक्षेत्र भोपाल रहेगा।

सेकरी से खनपुरा रतनपुर मार्ग, जोन कलां से तिलगना मार्ग तिलगना से नांदनेर सड़क निर्माण कार्य में लापरवाही बरतने पर उपयंत्री आरबी चौहान को भी निलंबित किया गया। इनका भी मुख्यालय म