पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • किचन शेड के घटिया निर्माण पर रोक लगाने दिया ज्ञापन

किचन शेड के घटिया निर्माण पर रोक लगाने दिया ज्ञापन

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
नसरुल्लागंज | स्कूलोंके बच्चों को साफ स्वच्छ स्थान पर बैठकर खाना नसीब हो सके और भोजन बनाने में भी रसोइयों को सुविधा प्राप्त हो सके, इसके लिए शासन द्वारा कच्चे किचन शेड के स्थान पर पक्के निर्माण के लिए शासन द्वारा लाखों रुपए की राशि स्वीकृत की गई। लेकिन जमीनी स्तर पर इस राशि का सदुपयोग होता नहीं दिखाई दे रहा हैं। ऐसा ही एक मामला क्षेत्र के गांव अमलाड़ा में देखने को मिला। यहां के ग्रामीणों ने बीते दिवस एक ज्ञापन एसडीएम एचएस चौधरी को देते हुए किचन शेड का निर्माण घटिया मटेरियल के किए जाने की सूचना दी और निर्माण कार्य रुकवाने की मांग उठाई।

ज्ञापन में ग्रामीणों ने बताया कि किचन शेड का निर्माण घटिया तरीके से कराया जा रहा हैं। निर्माण एजेंसी निर्माण सामग्री में सीमेंट, गिट्टी रेत भी निर्धारित मात्रा में नहीं मिला रही है। ज्ञापन में बताया कि भवन की ऊंचाई लगभग 6 फिट तक हो गया है। लेकिन घटिया निर्माण से यह भवन अनुपयोगी साबित हो सकता है। ज्ञापन देने वालों में अमलाड़ा गांव के बनवारी, मंगल सिंह, पूनम सिंह, जीवन सिंह आदि मौजूद थे।