नालसा के तहत हुई निबंध प्रतियोगिता
नसरुल्लागंज | रायसाहब भंवर सिंह महाविद्यालय में राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण के तत्वावधान में निबंध प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता के तहत सभी विद्यार्थियों को अपने अधिकारों के प्रति जागरुकता उत्पन्न हो तथा वह एक जागरुक नागरिक बन सके इसके लिए निबंध प्रतियोगिता का विषय संविधान में वर्णित हमारे मौलिक अधिकार को रखा गया था। जिसमें बड़ी संख्या में विद्यार्थियों में बड़ चढ़कर हिस्सा लिया। संस्था के संचालक सुरेंद्र सिंह भाटी ने बताया इस प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को नालसा द्वारा राष्ट्रीय स्तर के प्रमाण पत्र से पुरस्कृत किया जाएगा। इस प्रतियोगिता को सम्पन्न कराने में प्रतियोगिता प्रभारी रचना शर्मा, वॉयस प्रिंसिपल वायएस चंदेल, महेंद्र बड़ोनिया, रामेश्वरी नागर का योगदान रहा।