पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • करंट लगने से मौत

करंट लगने से मौत

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
न्यूज़ इनबॉक्स

करंट लगने से मौत

आष्टा | आष्टाथाना के गांव कोठरी में एक व्यक्ति की अज्ञात कारणों के चलते करंट लगने से मौत हो गई। पुलिस ने मर्ग कायम किया है। जानकारी के अनुसार गांव कोठरी निवासी सुखराम पुत्र प्रहलाद आयु 30 वर्ष को अज्ञात कारणों के चलते करंट लग गया। इससे उसकी मौत हो गई। पुलिस ने अस्तपाल की तहरीर पर मर्ग कायम किया है। पिछले दिनों इस व्यक्ति को करंट लग गया था। पुलिस अब मामले की जांच करेगी।

प्रभारीमंत्री आज नसरुल्लागंज आएंगे

सीहोर | जिलेके प्रभारी मंत्री रामपाल सिंह 17 सितंबर को नसरुल्लागंज आएंगे। वह यहां स्थानीय कार्यक्रम में शामिल होंगे। जारी दौरा कार्यक्रम के अनुसार श्री सिंह दोपहर एक बजे भोपाल से प्रस्थान कर दो बजे नसरुल्लागंज आएंगे। यहां पर फसल बीमा योजना के तहत दी जाने वाली राशि का प्रमाण पत्र वितरण किसान सम्मेलन में शामिल होंगे। वे शाम 4 बजे नसरुल्लागंज से भोपाल के लिए प्रस्थान करेंगे। आयोजन को लेकर प्रशासन के अिधकारी तैयारी में जुटे रहे।

कलेक्टरने डीईओ को थमाया नोटिस

सीहोर | सीएमहेल्प लाइन में 22 प्रकरणों के लंबित पाए जाने पर कलेक्टर डॉ. सुदाम खाडे ने डीईओ डीके शर्मा को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। इसमें कहा गया है कि मुख्यमंत्री हेल्प लाइन के अंतर्गत दर्ज होने वाले प्रकरणों की जिला स्तर पर समीक्षा किए जाने पर आपके विभाग के लेबल तीन पर दो तथा लेबल चार पर बीस प्रकरण लंबित पाए गए हैं। यह महत्वपूर्ण शासकीय कार्य के प्रति उदासीनता है। यह स्पष्ट करने को कहा गया है कि 22 मामलों में समय सीमा में निराकरण के लिए योग्य कार्रवाई क्यों नहीं की गई। किन कारणों के चलते प्रकरण लंबित हुए। तीन दिन में जबाव मांगा गया है अन्यथा अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी।

प्रमुखसलाहकार बने डॉ. गौतम

सीहोर | आरएकेकॉलेज के रिटायर्ड डीन डॉ. वीरेंद्र सिंह गौतम को अमलाहा में बन रहे इंटरनेशनल सेंटर फॉर एग्रीकल्चरल इन ड्राई एरियाज का प्रमुख सलाहकार नियुक्त किया गया है। पदभार ग्रहण करने के बाद डॉ. गौतम ने सेंटर का औचक निरीक्षण करते हुए आगामी कार्ययोजना तैयार की। उल्लेखनीय है कि आरएके कॉलेज में डॉ. गौतम के डीन के कार्यकाल के दौरान कॉलेज में कई राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय स्तर के प्रोजेक्ट शुरु हुए थे। डॉ. गौतम की सराहनीय कार्यों को देखते हुए भारत सरकार ने उन्हें इस म