पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • साहब मच्छर काट रहे हैं, सोना भी दूभर

साहब मच्छर काट रहे हैं, सोना भी दूभर

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
निज संवाददाता | नसरुल्लागंज

साहबइन दिनों हम मच्छरों से परेशान हैं। इस समस्या का निदान कराया जाए। घर के अंदर और बाहर बैठना भी दूभर हो रहा है। इस तरह की शिकायत निम्नागांव के एक ग्रामीण ने सीएम हेल्प लाइन पर की है।

मुख्यमंत्री द्वारा आम नागरिकों की समस्याओं के समाधान के लिए हेल्पलाइन योजना शुरु की है। इसमें तत्काल लोगों की समस्याओं का समाधान किया जा रहा है। इस हेल्पलाइन में नसरुल्लागंज ब्लॉक की अभी तक लगभग 150 से अधिक समस्याएं आईं जिनका निराकरण किया जा चुका है। इसी को देखते हुए नगर ग्रामीण क्षेत्रों में सालों से व्याप्त मच्छरों की समस्या से निजात पाने के लिए ग्रामीणजन इस हेल्पलाइन नंबर पर कॉल कर समस्या से निजात पाने की कोशिश कर रहे हैं। ऐसी ही एक शिकायत 14 सितंबर को क्षेत्र की ग्राम पंचायत निम्रागांव के एक ग्रामीण ने की। हरिओम जाट द्वारा गांव में फैली गंदगी से पनप रहे मच्छरों की समस्या को लेकर मुख्यमंत्री हेल्पलाइन में शिकायत दर्ज की गई। इसमें कहा गया कि साहब मच्छर काट रहे हैं। हालत यह है कि हमारा तो सोना भी दूभर हो चुका है। ग्राम पंचायत सालों से गांव में नाली का निर्माण कार्य गंदगी की समस्या को दूर नहीं कर सकी है।अब विभाग परेशान: हेल्पलाइन में शिकायत दर्ज होने पर शासन द्वारा संबंधित विभाग जनपद पंचायत को उक्त ग्रामीण की समस्या के निराकरण करने को कहा गया है। जनपद पंचायत के पंचायत इंस्पेक्टर अशोक मिश्रा इस तरह की शिकायत मिलने के बाद परेशान से नजर रहे हैं। उनकी परेशानी यह है कि सफाई कराने के साथ मच्छरों के काटने से कैसे बचाव किया जाए।